{"_id":"65f428cab2568685c30ff5b7","slug":"man-commits-suicide-by-jumping-from-hotel-roof-in-champawat-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat: होटल की छत से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दुबई से लौटा था विजय; परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat: होटल की छत से कूदकर युवक ने की आत्महत्या, दुबई से लौटा था विजय; परिजनों में मचा कोहराम
Fri, 15 Mar 2024 04:24 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
Published by: हीरा मेहरा
Updated Fri, 15 Mar 2024 04:24 PM IST
सार
चंपावत में एक होटल की छत से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंपावत जिला मुख्यालय के एक निजी होटल की छत से कूदकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय के एक निजी होटल में कमरा लेकर रह रहे विजय सिंह (26) निवासी मंच तामली ने होटल की छत से कूदकर जान दे दी। आनन फानन में उसे चंपावत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर युवक की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, विजय दुबई में होटल क्षेत्र में नौकरी करता था। दुबई से लौटने के बाद 14 मार्च को वह चंपावत के एक होटल में रुका।
विज्ञापन
ये पढ़ें- आकांक्षी भारत योजना: नीति आयोग की रैंकिंग में कपकोट ब्लॉक को देश में 34वां स्थान, पिछली बार 422वीं रैंक थी
विज्ञापन
प्रभारी कोतवाल निर्मल लटवाल ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।