फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Malappa can not be demanded due to bad weather

खराब मौसम के कारण मालपा  मांगती नहीं जा पाए मुख्यमंत्री

Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़।
ब्यूरो, अमर उजाला पिथौरागढ़। Updated Mon, 14 Aug 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
Malappa can not be demanded due to bad weather
पिथौरागढ़ की नैनीसैनी हवाईपट्टी में अधिकारियों से आपदा की जानकारी लेते मुख्यमंत्री। - फोटो : अमर उजाला
 धारचूला तहसील के मांगती (घट्टाबगड़) और मालपा में बादल फटने की घटना के बाद स्थिति का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत खराब मौसम के कारण स्थल पर नहीं जा पाए। उन्होंने नैनीसैनी हवाई पट्टी पर जिलाधिकारी को राहत और बचाव कार्य के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने आपदा में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना प्रकट की। वह आपदा के संबंध में शीघ्र ही प्रधानमंत्री से वार्ता करेंगे।  
विज्ञापन


वित्त, पेयजल, आबकारी मंत्री प्रकाश पंत के साथ मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सोमवार को हेलीकॉप्टर से दोपहर 1.15 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पहुंचे। जिलाधिकारी सी रविशंकर से घटना की जानकारी लेने के तत्काल बाद मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री और डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल के साथ हेलीकॉप्टर से प्रभावित स्थल को रवाना हो गए। उच्च हिमालयी क्षेत्र में खराब मौसम के कारण सीएम घटनास्थल का दौरा नहीं कर पाए, कुछ ही समय बाद उनका हेलीकॉप्टर पिथौरागढ़ लौट आया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को राहत और बचाव कार्यों को युद्घस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। लापता व्यक्तियों की खोज में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि राहत और बचाव कार्य के लिए आर्थिक संसाधन, मैनपावर और फोर्स की जो भी जरूरत होगी, उपलब्ध कराई जाएगी। कहा कि केंद्र सरकार आपदा राहत के लिए हरसंभव मदद उपलब्ध करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा को देखते हुए धारचूला में एक हेलीकाप्टर तैनात रखा जाएगा, ताकि राहत और बचाव के काम में तेजी आ सके। मुख्यमंत्री ने भूस्खलन के कारण बंद सड़कों को तत्काल खुलवाने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा काल में सजगता बरतें।  हवाई पट्टी पर गंगोलीहाट की विधायक मीना गंगोला के साथ कई अधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।  

फोटो 14 पीटीेएच 16 पी  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed