{"_id":"57812b6f4f1c1bee067f9acc","slug":"make-indoor-stadium-in-place-of-prison-land","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल की भूमि के स्थान पर इंडोर स्टेडियम बनाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल की भूमि के स्थान पर इंडोर स्टेडियम बनाओ
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 09 Jul 2016 10:21 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से 11 सूत्रीय मांगों को लेकर मोटर स्टेशन में किया जा रहा क्रमिक अनशन शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। टैक्सी यूनियन संचालक ललित मोहन भट्ट और व्यापारी कमलदीप तिवारी अनशन पर बैठे। जबकि बीएसएफ के पूर्व कमांडर त्रिलोक सिंह बोहरा, नारायण राम टम्टा, आरसी पुनेठा, सोनू तिवारी आदि ने आंदोलन के समर्थन में धरना दिया। समिति की ओर से जेल की भूमि को अन्यत्र स्थानांतरित कर वहां पर इंडोर स्टेडियम बनाने की मांग उठाई गई। आंदोलन को विभिन्न संगठनों की ओर से समर्थन देने का सिलसिला जारी है।
धरना स्थल में हरेंद्र बोरा की अध्यक्षता और भूपेंद्र सिंह महर के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने बेस अस्पताल के लिए वित्तीय स्वीकृति, केएमवीन की अवशेष भूमि चिकित्सा विभाग को देने, जिला मुख्यालय में अलग से एआरटीओ कार्यालय की स्थापना करने, आईटीआई में नए व्यावसायिक ट्रेडों की स्वीकृति देने आदि के साथ ही चंपावत नगर को पर्यटन शहर बनाने के लिए ठोस पहल करने की मांग प्रमुखता से उठाई।
विज्ञापन
कुमाऊंनी कविता सुनाकर किया जागरूक
चंपावत। जिला विकास एवं संघर्ष समिति की ओर से चलाए जा रहे क्रमिक अनशन में शनिवार को कुमाऊंनी कवि डॉ. प्रकाश जोशी शूल ने भी शिरकत की। उन्होंने सिप्टी क्षेत्र के अमकड़िया को सड़क से जोड़ने की मांग उठाते हुए आंदोलनकारियों को कुमाऊंनी कविता सुनाकर जागरूक किया।
विज्ञापन