फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahra the Ritakhal, container, put in Biruli Choupal

माहरा ने रीठाखाल, गागर, बिरौली में लगाई चौपाल

Thu, 04 Feb 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 04 Feb 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन

राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा का ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण जारी है। उन्होंने रीठाखाल समेत गागर, बिरौली में चौपाल लगाकर जन समस्याएं सुनीं। रीठाखाल में आयोजित चौपाल में लोगों ने पांच वर्षों से इंटर कक्षाओं में प्रवक्ताओं के पद सृजित नहीं होने से छात्रों की पढ़ाई में हो रही दिक्कतों की ओर उनका ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने जीआईसी में कक्ष का निर्माण करने के लिए दो लाख रुपये, गागर में भैरव नाथ मेला स्थल के विस्तार के लिए एक लाख रुपये तथा आंगनबाड़ी भवन के पीछे की दीवार के लिए 50 हजार रुपये देने की घोषणा की।

विज्ञापन


ग्राम प्रधान लक्ष्मण राम की अध्यक्षता एवं त्रिभुवन चम्याल के संचालन में ग्रामीणों ने सूखे से पैदा हुई स्थिति की जानकारी देते हुए सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने की मांग की। पनिया-रीठाखाल सड़क का विस्तार कर उसे हॉटमिक्स से पक्का करने समेत कई  मांगें रखी। ग्राम प्रधान बिशन दत्त जोशी, भवदेव जोशी, रेवाधर भट्ट, केशव राम, गिरीश सिंग्वाल, डीडी पांडेय ने उन्हें क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी दी। भ्रमण के दौरान लधिया घाटी के जिपं सदस्य भोला सिंह बोहरा, ग्राम प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष गिरीश सिंग्वाल, त्रिभुवन चम्याल आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed