फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahendra Nagar Delhi and Dehradun direct

महेंद्र नगर से दिल्ली और देहरादून की सीधी सेवा

Mon, 19 Dec 2016 10:37 PM IST
विनोद काला
विनोद काला Updated Mon, 19 Dec 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mahendra Nagar Delhi and Dehradun direct
बस - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

 नेपाल के महेंद्र नगर से नेपाल और यूपी परिवहन के बाद अब उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर डिपो से भी एक बस दिल्ली और एक बस देहरादून को चलेगी। शासन की हरी झंडी के बाद सोमवार को टनकपुर परिवहन निगम प्रशासन ने महेंद्रनगर के डीएम से संपर्क कर स्थिति से अवगत कराया है। 
केंद्र सरकार और उत्तराखंड शासन ने नेपाल के महेंद्रनगर से टनकपुर डिपो की दो बसों को भारत में संचालित करने की अनुमति दी है। बताया गया है कि महेंद्रनगर से टनकपुर डिपो की एक बस दिल्ली और एक बस देहरादून को संचालित होगी। सोमवार को टनकपुर डिपो के मंडलीय प्रबंधक पवन मेहरा और सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा ने इस संबंध में नेपाल प्रशासन को जानकारी दी। उन्होंने नेपाल यातायात समिति से भी संपर्क कर टनकपुर डिपो की बसों के संचालन को स्थान नियत करने के संबंध में बात की। मंडलीय प्रबंधक ने बताया कि महेंद्र नगर से संचालित होने वाली टनकपुर डिपो की दोनो बसें साधारण किराए वाली हैं।
विज्ञापन


महेंद्र नगर से दिल्ली का किराया करीब 370 और देहरादून का करीब 405 रुपए होगा। बता दें कि अभी महेंद्र नगर से दो बसें नेपाल यातायात समिति की और दो बसें यूपी के साहिबाबाद डिपो की दिल्ली के लिए संचालित होती हैं। नेपाल यातायात समिति अध्यक्ष नवीन भट्ट ने कहा है कि टनकपुर डिपो की बसों के संचालन से नेपाली यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। ज्ञातव्य है कि नेपाल में यातायात व्यवस्था अभी प्राइवेट समितियों के हाथों में है। बनबसा डिपो इंचार्ज संतोष गुप्ता ने बताया कि टनकपुर डिपो की दोनो बसों का संचालन पहली जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed