फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Maharishi Valmiki's birth anniversary celebrated with simplicity

सादगी से मनाई गई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Valmiki's birth anniversary celebrated with simplicity
टनकपुर के मंदिर बाल्मीकि मंदिर में पूजा महर्षि बाल्मीकि की आराधना करते भाजपा कार्यकर्ता। - फोटो : TANAKPUR
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। कोरोना काल में वाल्मीकि समाज की ओर से महर्षि की जयंती सादगी से मनाई गई। इस दौरान महर्षि वाल्मीकि पूजा के बाद प्रसाद बांटा गया। इस वर्ष झांकी नहीं निकाली गई।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष सतीश पंवार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अर्जुन कुमार, राकेश कुमार, राजू, रोहित कुमार, विपिन कुमार, मोहित कुमार, मनीष कुमार, मनोज पंवार, मनोज कुमार, राधा, कुमेश, नरेंद्र, सरिता, सविता, रघुवीर, अरुण कुमार, संजय कुमार, दिनेश कुमार, बीना, आशा, पुष्पा, मिथलेश, धर्मपाल, राशि कुमार आदि पर्यावरण मित्र शामिल रहे।
विज्ञापन

लोहाघाट में शनिवार को वाल्मीकि समाज के सरपंच हरचरन सिंह के नेतृत्व में वाल्मीकि समाज के लोगों ने मंदिर में पूजा की। हरचरन ने बताया कि इस बार महर्षि वाल्मीकि की झांकी नहीं निकाली गई। इस मौके पर सतीश, मनीष, सोनू, अंकित, बलजीत, दीपक, संजय, सुदेश, नन्ने, सुनील, देव, लक्की, संतोष देवी, निसा देवी, गीता देवी, रीना देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

टनकपुर में भी महर्षि वाल्मीकि जयंती सादगी से मनाई गई। वाल्मीकि समाज के लोगों ने शहर के वार्ड संख्या छह स्थिति वाल्मीकि मंदिर में हवन यज्ञ कर सुख - समृद्धि की कामना की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी महर्षि वाल्मीकि मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। यहां वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष अरुण वाल्मीकि, मोनू वाल्मीकि, मुनेश वाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष दीप चंद्र पाठक, मंडी समिति अध्यक्ष रामदत्त जोशी, भाजपा की प्रदेश मंत्री किरन देवी, शिवराज कठायत, मदन कुमार, मनोज तिवारी, मोहन सिंह, हरीश हैसियत आदि थे। संवाद
महर्षि वाल्मीकि के मंदिर निर्माण की मांग
लोहाघाट (चंपावत)। चंपावत जिले में महर्षि वाल्मीकि मंदिर निर्माण की मांग जोर पकड़ने लगी है। मंदिर निर्माण की मांग को लेकर देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के जिला उपाध्यक्ष हरचरन सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है। उपाध्यक्ष हरचरन का कहना है कि चंपावत जिले में महर्षि वाल्मीकि का कोई मंदिर न होने के कारण वाल्मीकि समाज के लोगों को पूजा के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता है। संवाद

समाज की कुरीतियों को दूर करने का लिया संकल्प
बनबसा (चंपावत)। सेना छावनी स्थित वाल्मीकि मंदिर में शुक्रवार रात वाल्मीकि समाज के लोगों ने रात्रि जागरण किया। शनिवार सुबह प्रसाद बांटा गया। वाल्मीकि समाज विकास परिषद की ओर से नगर के वार्ड संख्या चार स्थित वाल्मीकि मंदिर में प्रसाद बांटा गया। वहां हुई बैठक में वाल्मीकि समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। अध्यक्षता परिषद अध्यक्ष प्रेमपाल वाल्मीकि ने और संचालन राहुल कुमार ने किया। वहां सतीश कुमार, संजीव, सुनील वाल्मीकि, काली चरण, नत्थूलाल, अरुण, सनी वाल्मीकि, महेश, होरीलाल, अमन, सूरजपाल, मोहित, धर्मपाल, ओमपाल, मुकेश कुमार, श्यामाचरण आदि ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में अतिथि संजय ठाकुर, शंकर लाल वर्मा, संदीप पाठक, हरीश पांडेय, सूरज श्रीवास्तव आदि थे। संवाद

चंपावत में बाल्मीकि जयंती पर पूजा अर्चना करते पर्यावरण मित्र।

चंपावत में बाल्मीकि जयंती पर पूजा अर्चना करते पर्यावरण मित्र।- फोटो : CHAMPAWAT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed