फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mahar Ravindra became champion in sprint race

रवींद्र महर बने फर्राटा रेस में चैंपियन 

Sun, 20 Nov 2016 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Sun, 20 Nov 2016 10:37 PM IST
विज्ञापन
Mahar Ravindra became champion in sprint race
रवींद्र महर बने फर्राटा रेस में चैंपियन  - फोटो : अमर उजाला
 खेलो इंडिया खेलो के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय अंडर-14 खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। गोरलचौड़ मैदान में हुई प्रतियोगिता में विजेताओं को सम्मानित किया गया। फर्राटा रेस में रवींद्र महर, मनोज बोहरा, नवीनत गोस्वामी क्रमश: प्रथम तीन स्थान पर रहे।
विज्ञापन


400 मीटर दौड़ में रवींद्र सिंह, राकेश सिंह, अंकित महर, लंबी कूद में योगेश बोरा, रवींद्र सिंह, करन थापा, गोला फेंक में रवींद्र बुरांठी, कुंदन सामंत, योगेश बोहरा, 4 गुना 100 रिले रेस में मल्लिकार्जुन स्कूल के योगेश वर्मा, अंकित महर, करन थापा विजेता बने।
विज्ञापन


 सिप्टी, विद्या मंदिर जूप क्रमश: दूसरे, तीसरे नंबर पर रहे। बालिकाओं में 100 मीटर दौड़ में किरन टम्टा, पूजा जोशी, निर्मला पांडेय, 400 मीटर दौड़ में दिशा गोस्वामी, किरन टम्टा, पूजा जोशी, लंबी कूद में निर्मला पांडेय, प्रिया सेठी, कु सुम, गोला फेंक में कुसुम, कविता राणा, सीमा बोहरा, 4 गुना 100 मीटर रिले रेस में खर्ककार्की प्रिया, किरन टम्टा, पूजा जोशी, दिशा गोस्वामी, फुंगर, सिप्टी विजेता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-17 में 100 मीटर दौड़ में कमल किशोर, राहुल सिंह सामंत, धीरज मोहन जोशी, 400 मीटर में गिरीश चंद्र, दिनेश कुमार, मोहित जोशी, लंबी कूद में गिरीश चंद्र, अनिल महर, सचिन कुमार और गोला फेंक में विजय जोशी, अंशुमान सिंह, मनोज सिंह और बालिका वर्ग में 100 मीटर रेस में पूजा गोस्वामी, बबीता महर, सोनू बिष्ट, 400 मीटर में बबीता, सोनू बिष्ट, सुनीता बिनवाल, लंबी कूद में पूजा गोस्वामी, सोनू बिष्ट, प्रेमा, गोला फेंक में प्रेमा महर, प्रेमा बोहरा, मनीष बिष्ट विजयी रहे।


4 गुना 100 मीटर रिले रेस में पाली के बबीता महर, सुनीता बिनवाल, बबीता महर, ममता महर की टीम चैंपियन रही। ढकना-बडोला की टीम दूसरे नंबर पर रही। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि विजेता खिलाड़ी जिला प्रतियोगिता में शिरकत करेंगे। आयोजन में मनोज, अश्विनी चौहान आदि ने सहयोग किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed