फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Mafia rubbing rocks and paving stones

चट्टानों को चीरकर पत्थर निकाल रहे माफिया

Thu, 29 Nov 2018 10:44 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो् /अमर उजाला, चंपावत। Updated Thu, 29 Nov 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
Mafia rubbing rocks and paving stones
लोहाघाट के दूरस्थ खायकोट में सड़क के ऊपर अवैध रूप से किया गया भारी खनन। - फोटो : अमर उजाला
 नेपाल सीमा से सटे लोहाघाट विकासखंड के खायकोट क्षेत्र में अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। माफिया यहां की चट्टानों को चीरकर पत्थर निकालकर बेच रहे हैं। बृहस्पतिवार दोपहर में भी कुछ लोग खायकोट में सड़क के ऊपर पहाड़ी से पत्थर निकालकर उसे टिप्पर में लादने में लगे थे। खनन में कुछ सफेदपोशों के रिश्तेदारों के भी लिप्त होने के आरोप हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि खनन कारोबारी इस खड़ी चट्टान से पत्थर निकालकर उसे खोखला कर रहे हैं। इससे किसी भी समय पहाड़ी गिर भी सकती है। खनन से ग्रामीणों के साथ ही सड़क से गुजरने वाले वाहनों के भी चपेट में आने का खतरा बना है। 
विज्ञापन


मीडिया कर्मियों के मौके पर पहुंचने से वे सकपका गए। मौके में टिप्पर में पत्थर लदवा रहे व्यक्ति से पूछताछ में उसने बताया कि यह पत्थर लोक निर्माण विभाग के कार्य के लिए ले जाया जा रहा है। उसने उक्त खनन कार्य में एक नेता के अलावा एक सफेदपोश के रिश्तेदार के लिप्त होने का दावा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



खनन का यह मामला उनके संज्ञान में अभी आया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम को मौके पर भेजकर तफ्तीश कराई जाएगी। आरोपियों का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -सुरेंद्र नारायण पांडेय, जिलाधिकारी, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed