फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Machines worth lakhs waiting for staff in block unit

Champawat News: ब्लॉक यूनिट में लाखों की मशीनों को स्टाफ का इंतजार

Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 22 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Machines worth lakhs waiting for staff in block unit
चंपावत। जिले के बाराकोट में पब्लिक हेल्थ यूनिट में लाखों की मशीनों को स्टाफ का इंतजार है। यूनिट में स्थापित मशीनें पूरी तरह आधुनिक है। इनका संचालन होने से मरीजों को आधुनिक जांचों का लाभ मिलेगा। स्थायी स्टाफ न होने के चलते इन मशीनों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

बाराकोट में पिछले साल पब्लिक हेल्थ यूनिट में करीब 30 लाख रुपये की तीन मशीनें स्थापित की गई थी। मशीनें तो स्टाल कर दी गई। विशेषज्ञों ने एक स्टाफ को इनके संचालन का प्रशिक्षण भी दे दिया, लेकिन नियमित तौर पर मशीनों के संचालन के लिए स्थायी स्टाफ की तैनात जरूरी है।
विज्ञापन

स्टाफ तैनात होने के बाद इन मशीनों के संचालन की उम्मीद है। वर्तमान में यूनिट में स्थापित मशीनों का संचालन कभी-कभी किया जाता है। बाराकोट के चिकित्सा प्रभारी डॉ. मंजीत ने बताया कि मशीन पूरी तरह आधुनिक हैं। इन मशीनों के माध्यम से उच्च स्तरीय जांच भी की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी मशीन में बलगम का सैंपल डाला जाए तो मरीज को टीबी होने न होने की स्पष्ट जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा सीबीसी और बायोकेमिस्ट्री मशीनें हैं। इन मशीनों के संचालन के लिए एपिडेमियोलॉजिस्ट, दो लैब तकनीशियन और एक डाटा मैनेजर की जरूरत है।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान का कहना है कि बाराकोट पब्लिक हेल्थ यूनिट में स्थापित मशीनों का संचालन स्थायी स्टाफ के कारण नहीं हो पा रहा है। मशीनों के संचालन के लिए स्टाफ की डिमांड शासन से की गई है। चार लोगों के स्टाफ की मांग की गई। तैनाती होने के बाद इन मशीनों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed