फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ma Purnagiri Dham: Faith heavy on Corona disease

मां पूर्णागिरि धाम में कोरोना पर भारी पड़ी आस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ma Purnagiri Dham: Faith heavy on Corona disease
मां पूर्णागिरि धाम दर्शन के लिए सुरक्षित दूरी के साथ लाइन में खड़े श्रद्घालु। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। शारदीय नवरात्र शुरू होते ही कोरोना संकट के कारण सात माह से मां पूर्णागिरि धाम में छाया सन्नाटा टूट गया है। प्रथम नवरात्र को उत्तराखंड और बाहरी राज्यों से आए करीब पांच हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की और गांठ बांधकर मनौती मांगी। श्रद्धालुओं की आवाजाही से क्षेत्र में रौनक बढ़ गई है। धाम में नवरात्र की पूर्व संध्या से ही भक्तों की आवक शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

शनिवार सुबह एक साथ भीड़ उमड़ने से पुलिस और मंदिर समिति के स्वयं सेवकों को सुरक्षित दूरी के नियम का पालन कराने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन बाद में स्थिति संभाल ली गई। कुछ यात्री बिना मास्क के ही दर्शन के लिए पहुंचे, जिन्हें मंदिर समिति ने मास्क उपलब्ध कराए। भैरव मंदिर और काली मंदिर गेटों पर मंदिर समिति के स्वयं सेवकों ने श्रद्धालुओं को हाथ सैनिटाइज करा एक-एक कर दर्शन के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि प्रशासन और मंदिर समिति के लोग व्यवस्थाओं पर बराबर निगरानी रखे हैं। पुलिस कर्मियों और मंदिर समिति के लोगों को कोरोना संक्रमण के नियमों का पालन सुनिश्चित कराते हुए श्रद्धालुओं को साथ दर्शन कराने के निर्देश दिए गए हैं। इधर सीओ विपिन चंद्र पंत ने बताया कि नवरात्र के मद्देनजर पूर्णागिरि के साथ ही टनकपुर और बनबसा क्षेत्र में भी सुरक्षा के उचित प्रबंध किए गए हैं। स्नानघाटों पर पर्याप्त फोर्स और तैराक तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 17 टीएनपी 02 पी से 11 पी तक।
उम्मीद से कम आई श्रद्धालुओं की भीड़
कोरोना संकट के के चलते मां पूर्णागिरि धाम में उत्तराखंड और बाहरी राज्यों के श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए आने की छूट देने के बाद अनुमान था कि प्रथम नवरात्र को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ेगी, लेकिन उम्मीद से काफी कम संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कम भीड़ से जहां प्रशासन ने राहत ली सांस ली, वहीं कोरोना संक्रमण से बचाव के नियमों का पालन सुनिश्चित कराने में भी पुलिस और मंदिर समिति के लोगों को ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी।
मुख्य मंदिर के पास होता रहा सुरक्षित दूरी का उल्लंघन
मां पूर्णागिरि दर्शन के लिए श्रद्धालु इतने आतुर नजर आए कि भैरव मंदिर और काली मंदिर गेट से सुरक्षित दूरी बनाकर एक-एक कर भेजे जाने के बाद भी मुख्य मंदिर के समीप सुरक्षित दूरी के नियम का उल्लंघन होता रहा। हालांकि बाद में पुलिस कर्मियों और मंदिर समिति के स्वयं सेवकों ने लाइन लगवा कर स्थित को नियंत्रित कर लिया था।

सुबह के वक्त शारदा स्नानघाट पर भी रही भीड़
नवरात्र के पहले दिन टनकपुर के शारदा स्नानघाट पर डुबकी लगाने को सुबह के वक्त श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रही। मां पूर्णागिरि के दर्शन को आए श्रद्धालुओं के साथ ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी शनिवार की सुबह शारदा में आस्था की डुबकी लगाकर पूजा-अर्चना की।

मां पूर्णागिरि धाम में सुरक्षित दूरी के साथ दर्शन के लिए श्रद्यालुओं को लाइन में खड़ा कराते पुलि?

मां पूर्णागिरि धाम में सुरक्षित दूरी के साथ दर्शन के लिए श्रद्यालुओं को लाइन में खड़ा कराते पुलि?- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed