फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ma barahi dham to be developed by heritage circuit scheme

हैरिटेज सर्किट योजना से बदलेगी मां बाराही धाम की सूरत 

Sat, 18 Aug 2018 11:41 PM IST
उजाला ब्यूरो देवीधुरा (चंपावत)।
उजाला ब्यूरो देवीधुरा (चंपावत)। Updated Sat, 18 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
ma barahi dham to be developed by heritage circuit scheme
मां बाराही धाम देवीधुरा में स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना से चल रहा काम। - फोटो : amar ujala
बग्वाल के लिए प्रसिद्ध मां बाराही धाम देवीधुरा की जल्द ही तस्वीर बदल जाएगी। स्वदेश दर्शन हैरिटेज सर्किट योजना के अंतर्गत तीन तीर्थ स्थलों के साथ ही देवीधुरा का भी पर्यटन विकास किया जा रहा है। 17.33 करोड़ रुपये की केंद्र पोषित इस परियोजना के लिए अब तक 4.09 करोड़ रुपये अवमुक्त भी हो चुके हैं। जिला पर्यटन अधिकारी लता बिष्ट ने बताया कि इस कार्य: को अगले साल मई तक पूरा कर लिया जाएगा।  
विज्ञापन


मां बाराही धाम में हर साल रक्षाबंधन के दिन बग्वाल (पत्थर व फल-फूल मार युद्ध) होता है। इसको देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग दूरदराज से उमड़ते हैं लेकिन अब तक बग्वाल को देखने के लिए भी न कोई दर्शक दीर्घा थी और नहीं कोई अन्य जरूरी सुविधाएं। मगर कौतुहल के चलते लोग असुविधाओं के बावजूद यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन


अब हैरिटेज सर्किट योजना से यहां 10 हजार लोगों की क्षमता वाले दर्शकदीर्घा का निर्माण होगा। ये दर्शक दीर्घा प्रदेश के पहाड़ी जिलों में सबसे बड़े मंचों में से एक होगी। इसके अलावा बग्वाल में हिस्सा लेने वाले वीरों के लिए यौद्धा भवन, व्यूप्वाइंट, पार्किंग, पथ प्रकाश रूरल स्पोर्ट्स सेंटर आदि का भी निर्माण होगा। यौद्धा भवन के एक हिस्से का निर्माण हो भी चुका है। कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा निर्मित किए जा रहे कार्य को बेहतर गुणवत्ता देने के लिए मेला संयोजक विनोद गड़कोटी बराबर निर्माण कार्यो में निगरानी रखे हुए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ेगा देवीधुरा का धार्मिक पर्यटन  
मां बाराही धाम के पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री का कहना है कि स्वदेश दर्शन योजना से देवीधुरा को चार चांद लगेंगे। श्रद्धालुओं को भी सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन भी बढ़ेगा। वहीं मंदिर कमेटी के मुख्य संरक्षक और पाटी के पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगड़िया का कहना है कि चार धामों की  तरह मां बाराही धाम का यह स्थल पांचवे धाम के रूप में विकसित हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed