फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Los trabajos se ponen en riesgo sin paga

बिना वेतन के जान जोखिम में डाल कर रहे काम

Fri, 28 Jul 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत) Updated Fri, 28 Jul 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
Los trabajos se ponen en riesgo sin paga
धौन के समीप चट्टान की चोटी में जान खतरे में डालकर काम करते एनएच के मजदूर। - फोटो : अमर उजाला
 पहाड़ की लाइफ लाइन माना जाने वाला टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार की रात से बंद था। रोड खुलने तक करीब 43 घंटें तक यात्रियों को तो भारी दिक्कतों से दो-चार होना पड़ा। इन सबके बीच सड़क खोलने में एनएच खंड को भी कम पापड़ नहीं बेलने पड़े। रोड खोलने के लिए मशीन के साथ मजदूरों की मदद भी ली गई। अस्थाई तौर पर रखे गए मजदूर जान हथेली पर रख कर काम करते रहे। लेकिन इन मजदूरों को बीते पांच माह से वेतन तक नसीब नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन


जान जोखिम में डाल सड़क खोलने में जुटे मेट हेतराम, मोतीराम, गिरधारी दत्त, दीवानी राम, डिकर देव और उमेश चंद्र का कहना है कि उन्हें जनवरी तक ही वेतन मिल पाया है। वे बीते पांच माह से वेतन के लिए तरस रहे हैं। एनएच में धौन और बनलेख के बीच छतकांडा में नया खतरा बना है। इस खतरनाक जगह की ऊंचाई करीब 150 फीट है। इसी पहाड़ की चोटी में सात मजदूर जान-जोखिम में डाल पत्थर और मलबा नीचे गिराते रहे। एनएच पर करीब 20 फीट की चौड़ाई में सड़क पर मलबा गिरता रहा। इस मलबे को साफ करना बेहद जोखिम भरा बना था। लगातार गिर रहे मलबे को सड़क से हटाना खतरे से खाली नहीं था। बावजूद इसके एनएच के मजदूर और जेसीबी चालक लगातार जोखिम उठा कर सड़क खोलने में जुटे हुए हैं। 2015 में इस मोटरमार्ग को सीमा सड़क संगठन से हटा कर एनएच को सौंपा गया। बीआरओ से जुड़े 8 मेट और 52 मजदूरों को एनएच में रखा गया।
विज्ञापन


कोट
विभाग में आउट सोर्सिंग से रखे गए मजदूर जान जोखिम में डालकर सड़क खोलने में जुटे हैं। इन मजदूरों के वेतन के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही मजदूरों का भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमसी पांडेय,सहायक अभियंता,राष्ट्रीय राजमार्ग खंड  लोहाघाट।

कई बार बाल-बाल बचे जेसीबी चालक
चंपावत। धौन-बनलेख के बीच बंद मार्ग को  खोलने में जेसीबी के चालक बलदेव भट्ट ने अहम रोल अदा किया। लगातार गिर रहे मलबे को हटाने में चालक ने अपनी जान की परवाह भी नहीं की। कई बार उनके ऊपर मलबा गिरते-गिरते बचा। लेकिन उन्हें भी बीते पांच माह से वेतन नहीं मिला है। बुधवार को ही बलदेव की बेटी हुई है। लेकिन फिर भी वे रोड को खोलने के काम में मुस्तैदी से जुटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed