{"_id":"5865449c4f1c1b741aeed92f","slug":"long-opposed-construction-dividers","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन लंबे डिवाइडर का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन लंबे डिवाइडर का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
Updated Thu, 29 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
डिवाइडर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एनएचएआई द्वारा सड़क पार करने को जगह छोड़े बिना बनाए जा रहे लंबे डिवाइडर का विरोध तेज होने लगा है। व्यापार मंडल ने राज्यपाल और एनएचएआई के अफसरों को ज्ञापन भेजकर आंदोलन की चेतावनी दी है।
सितारगंज से टनकपुर तक एनएचएआई (125/9) का सड़क चौड़ीकरण कार्य के साथ ही सड़क के बीच में डिवाइडर बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। लेकिन डिवाइडर निर्माण में सड़क पार करने को जगह नहीं छोड़ने से क्षेत्र के लोग भड़क गए हैं। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि एनएचपीसी, केंद्रीय विद्यालय, शारदा इंटर कॉलेज, शारदा बैराज, बैराज चौकी, एसएसबी और नेपाल जाने वाले पाटनी तिराहे पर भी बिना जगह छोड़े लंबा डिवाइडर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर एनएचएआई ने पाटनी तिराहे, थाने के पास, पेट्रोल पंप के पास, स्टेडियम जाने वाले मार्ग के पास डिवाइडर पर सड़क पार करने की जगह नहीं दी तो उग्र आंदोलन के साथ ही चक्का जाम किया जाएगा। उन्होंने इस बाबत ज्ञापन राज्यपाल, जिलाधिकारी और एनएचएआई के अधिकारियों को भेजा है। ज्ञापन में महामंत्री भरत भंडारी, एसएन गोयल, हेमेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र पाल सिंह, तारा अग्रवाल, अभिषेक गोयल, अजय ठाकुर आदि के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
डिवाइडर निर्माण पर पूर्व सैनिकों में भी आक्रोश
बनबसा (चंपावत)। पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने बैठक कर एनएचएआई द्वारा सड़क के बीच पर बनाए जा रहे डिवाइडरों के निर्माण को गलत बताया है। कहा कि एनएचएआई ने पाटनी तिराहे से नेपाल जाने वाले अंतरराष्ट्रीय मार्ग को भी डिवाइडर बनाकर बंद कर दिया है। उन्होंने जल्द पाटनी तिराहे पर सड़क पार करने को डिवाइडर पर जगह नहीं छोड़ने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। साथ ही राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजने का निर्णय लिया। समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष पुष्कर कापड़ी की अध्यक्षता और कोषाध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी के संचालन में हुई बैठक में कई पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन