{"_id":"5c2b9e99bdec2256c93f81a7","slug":"long-jam-on-daily-perennial-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारहमासी सड़क पर रोजाना लग रहा लंबा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारहमासी सड़क पर रोजाना लग रहा लंबा जाम
Tue, 01 Jan 2019 10:39 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/ अमर उजाला , चपावत।
ब्यूरो/ अमर उजाला , चपावत।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में बारहमासी सड़क पर स्वांला के पास लगा लंबा जाम।
- फोटो : चंपावत
टनकपुर से पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर रोजाना लंबा जाम लग रहा है। जाम के चलते टनकपुर से चंपावत पहुंचे में दोगुना समय लग जा रहा है। इससे यात्रियों के साथ ही चालकों को भी बहुत परेशानी हो रही है।
निर्माणाधीन बारहमासी सड़क पर इन दिनों सड़क चौड़ीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर किया जा रहा है। स्वांला, अमोड़ी, सिन्याड़ी, अमरूबैंड आदि स्थानों पर पहाड़ी कटिंग के कारण लंबे समय तक जाम लगने की स्थिति पैदा हो रही हैं।
एनएच निर्माण खंड के अधिकारियों की ओर से कार्यदायी संस्थाओं को अधिकतम आधे घंटे तक ही यातायात रोकने के निर्देश दिए गए हैं। मगर कई स्थानों पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है जिस कारण लंबा जाम लग जा रहा है। पहले तक जहां चंपावत से टनकपुर पहुंचने में ढाई से तीन घंटे लगते थे, वहीं अब यह समय बढ़कर चार से पांच घंटे हो गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला के अनुसार कार्यदायी संस्थाओं को कड़े निर्देश दिए गए हैं कि वह कहीं पर भी आधा घंटे से अधिक समय तक यातायात बाधित न करें। कहा कि निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।