{"_id":"585d52be4f1c1b1864e3c4d5","slug":"lohaghat-traffic-jams","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट में ट्रैफिक नहीं सुधरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट में ट्रैफिक नहीं सुधरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
Updated Fri, 23 Dec 2016 10:07 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में ट्रैफिक जाम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नगर में ट्रैफिक व्यवस्था नहीं सुधर सकी है। इससे लगने वाले जाम में फंसे लोगों को निजात दिलाने की मांग की है। पेट्रोल पंप से लेकर ब्लॉक कार्यालय गेट तक रोजाना जाम लगता है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों को हो रही है।
विज्ञापन
हालात यह हैं कि अब डाकबंगला रोड, शीतलामाता मंदिर रोड, मीनाबाजार, हथरंगिया रोड में भी जाम से जूझना पड़ रहा है। शुक्रवार को सुबह करीब 9:15 बजे लगे जाम में स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक भी फंसे रहे। इस कारण बच्चों को समय से स्कूल पहुंचाने में परेशानी हुई।
विज्ञापन
लोगों ने पहले भी पुलिस प्रशासन से कई बार स्कूल के खुलने, बंद होते समय मीना बाजार से हथरंगिया तक वाहनों का आवागमन रोकने की मांग की, इसके बावजूद ट्रैफिक नहीं सुधर सका। थानाध्यक्ष डीएल वर्मा का कहना है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन