फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat team declared champion in karate competition

कराटे प्रतियोगिता में लोहाघाट की टीम चैंपियन घोषित 

Mon, 21 Nov 2016 09:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Mon, 21 Nov 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat team declared champion in karate competition
कराटे प्रतियोगिता में लोहाघाट की टीम चैंपियन घोषित  - फोटो : अमर उजाला

 खेल विभाग और जिला कराटे डू एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय कराटे डू प्रतियोगिता में लोहाघाट की टीम को 31 गोल्ड, 18  सिल्वर और 15 ब्राउंज के साथ चैंपियन घोषित किया गया, बनबसा को 13  गोल्ड, चार सिल्वर, दो ब्राउंज के साथ दूसरा तथा चंपावत की टीम 4 गोल्ड, 3  सिल्वर, 2 ब्राउंज के साथ तीसरे स्थान में रही।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि सांसद  प्रतिनिधि बृजेश माहरा और विशिष्ट अतिथि लडवाल फांउडेशन के प्रतिनिधि डा.  महेश ढेक और बीडीसी सदस्य लक्ष्मण लाल वर्मा ने प्रतियोगियों को पुरस्कार वितरित कर उन्हें सम्मानित किया। खेल विभाग की ओर से प्रथम और द्वितीय स्थान में आए खिलाड़ियों को ट्रेकसूट के अलावा प्रमाण पत्र दिए गए, जबकि मेडल, ट्राफी और अन्य पुरस्कार लडवाल फांउडेशन चंपावत की ओर से दिए गए। इसके अलावा सागर मेडिकल स्टोर, पुनेठा प्रिंटिग प्रेस चंपावत, देव स्पोर्ट्स लोहाघाट और प्रधान खुतेली विनोद महरा ने भी सहयोग किया। 
विज्ञापन


समिति के संरक्षक लच्छू बिष्ट की अध्यक्षता और सचिव दीपक अधिकारी के संचालन में हुए  समारोह में काठमांडू से आए मुख्य निर्णायक शैलेश श्रेष्ठ, बनबसा के कोच  विजय रावत, टीम मैनेजर कर्मवीर, मोहित बिष्ट, साक्षी बिष्ट, ज्योति बिष्ट, अंकित पांडेय तथा चंपावत के रोहित महर को विशेष पुरस्कार दिया गया। प्रतियोगिता में लोहाघाट की टीम के गोल्ड मेडल विजेता प्रखर, मयंक, जतिन,  गीतांजली, कृपाशु, रिद्धमा, वत्सला, राजसूर्या, उन्नती, यशराज, तनुजा, गौरव, साक्षी, मोहित, ज्योति, अंकित, प्रवीण, मुन्ना, राहुल, रिचा, अंश, सूरज, सिल्वर मेडल विजेता में तनिष्क, डीसू, मानव, भावेश, तरुन, मयंक, रितेश, मयंक कुमार, रश्मि, अभिषेक, तेजस, प्राची, धीरज, जतिन, ब्राउंज मेडल विजेता अंश, नवनीत, आरुष, सुमित, प्राची, किशोर, राहुल, पायल, सूरज, मानव,  राजसूर्या, उन्नती, पारस, गौरव, मोहित आदि खिलाड़ी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनबसा के कमल सिंह, गौरव केसी थापा, अंकित कश्यप, विक्रम रावत, राहुल सिंह, कृष्ण कांत कौशल ने स्वर्ण पदक हासिल किए। इसी प्रतियोगिता के 13 वर्ष आयुवर्ग में अमन चंद, 11 वर्ष आयुवर्ग में दीपक रावत, 9 वर्ष बालिका वर्ग में दीक्षा सक्सेना ने स्वर्ण पदक, 9 वर्ष में रितिका रावत ने रजत और 13 वर्ष में विवेक श्रीवास्तव ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा एकल काता प्रतियोगिता में अंकित कश्यप, गौरव केसी थापा ने स्वर्ण जबकि कृष्णकांत कौशल, विवेक श्रीवास्तव, दीपक रावत ने रजत पदक प्राप्त किए। बनबसा जिला क्रीड़ाधिकारी आरएस धामी के जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरुंग, उत्तम चंद, शिवनारायण साहू, भूपाल भट्ट, प्रेम सिंह रावत, कमलेश भट्ट आदि ने बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed