{"_id":"5a2035d94f1c1b86698bec8a","slug":"lohaghat-showed-in-volleyball","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में लोहाघाट ने दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में लोहाघाट ने दिखाया दम
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 30 Nov 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तरीय वॉलीबाल में अव्वल रहे खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षा खेल, पंचायतीराज एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में खेल महाकुंभ के अंतर्गत हुई जिला स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में लोहाघाट ने शानदार प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल और विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रहलाद सिंह मेहता ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
बालक वर्ग के 14 वर्ष आयु समूह में लोहाघाट ने बाराकोट को हरा प्रथम स्थान हासिल किया। 17 वर्ष आयु वर्ग में लोहाघाट ने बाराकोट को हराया। 19 वर्ष आयु वर्ग में लोहाघाट ने पाटी को और 35 वर्ष आयु वर्ग में लोहाघाट ने बाराकोट को शिकस्त दी। बालिका वर्ग 14 वर्ष आयु समूह में चंपावत ने पाटी को हराया। इसी तरह 17 वर्ष आयु समूह में बाराकोट ने लोहाघाट, 19 वर्ष आयु वर्ग में चंपावत ने पाटी और 35 वर्ष आयु वर्ग में चंपावत ने लोहाघाट को हरा कर प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
शिक्षक मुकेश वर्मा, जितेंद्र राय, मुकेश टम्टा, अनिल कुमार, जीवन राम, धीरज भट्ट, निखिल सिंह, हेम चंद्र पाठक निर्णायक थे। ब्लाक आर्गनाइजर जसवंत खड़ायत व सुरेश चंद्र भट्ट की देखरेख में हुई प्रतियोगिता में सतीश गहतोड़ी, चंद्र प्रकाश, कमल गहतोड़ी व पुष्कर शर्मा ने सहयोग किया।
विज्ञापन