फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat going unabated in polythene

लोहाघाट में बेरोकटोक चल रही पॉलिथीन

Fri, 03 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 03 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat going unabated in polythene
लोहाघाट में बेरोकटोक चल रही पॉलिथीन - फोटो : अमर उजाला
 जिला मुख्यालय से महज 13 किलोमीटर दूर लोहाघाट में पॉलिथीन का धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। अदालत के आदेश के बावजूद प्रशासन पॉलिथीन के उपयोग को रोकने में पूरी तरह नाकाम रहा है। होली के ऐन पहले यहां बेरोकटोक इसका प्रयोग चल रहा है।
विज्ञापन


पॉलिथीन और डिस्पोजेबल सामग्री पर प्रतिबंध यहां बेअसर है। लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंडों में बड़ी संख्या में व्यापारियों द्वारा पॉलिथीन और डिस्पोजेबल सामग्री की बिक्री की जा रही है। पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से इसका धड़ल्ले से इस्तेमाल हो रहा है। इस साल यहां पॉलिथीन के खिलाफ कोई कदम भी नहीं उठाए गए। अलबत्ता पिछले साल छिटपुट छापामार कार्रवाई जरूर हुई, मगर ये कार्रवाई छोटे कारोबारियों, रेड़ी, फड़ आदि दुकानों तक ही सीमित रही। पॉलिथीन का थोक कारोबार करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई करने में प्रशासन भी हिचकता रहा है।
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने के लिए सबसे पहले थोक व्यापारियों के यहां छापेमारी की जानी चाहिए। यदि वहीं से छोटे व्यापारियों को पॉलिथीन उपलब्ध नहीं होगी, तो व्यापारी स्वयं कागजों की थैलियों में सामग्री प्रयोग शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले साल जुर्माने में वसूले गए थे 36 हजार रुपए
लोहाघाट नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अभिनव कुमार का कहना है कि नगर पंचायत और प्रशासन ने 2016 में पॉलिथीन के खिलाफ अभियान चलाकर 10 किलोग्राम पॉलिथीन जब्त की थी। जिसमें 10 लोगों का चालान कर 36000 हजार रुपए जुर्माने के रूप में वसूले गए थे। ईओ का कहना है कि शीघ्र ही अभियान चलाकर पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed