{"_id":"66dde18973260a309e0ba54f","slug":"lohaghat-depot-is-struggling-with-buses-passengers-worried-champawat-news-c-229-1-shld1026-112788-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बसों की से जूझ रहा लोहाघाट डिपो, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बसों की से जूझ रहा लोहाघाट डिपो, यात्री परेशान
Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 08 Sep 2024 11:10 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट रोडवेज डिपो बसों की कमी से जूझ रहा है। इससे बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। आए दिन बस खराब होने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोहाघाट डिपो वर्तमान में 24 बसों का संचालन कर रहा है। डिपो में मानक पूरे कर चुकी बस का संचालन होने से चालक, परिचालकों के साथ यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इंजन में आई खराबी से एक बस लोहाघाट कार्यशाला और पांच बसें टनकपुर क्षेत्रीय कार्यशाला में खड़ी हैं। डिपो से दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, बरेली, गुरुग्राम, ऋषिकेश, नैनीताल, हल्द्वानी आदि स्थानों के लिए बसों का संचालन किया जाता है।
कार्यशाला में कलपुर्जों की कमी है। वहीं डिपो का कैश काउंटर, बुकिंग काउंटर, ई टिकटिंग, वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी कार्यालय, डीबीआर, वेतन, समय संचालन कक्ष, चालक-परिचालक कक्ष हैं, लेकिन इनमें बैठकर काम करना आसान नहीं है। स्टेशन प्रभारी दीपा वर्मा ने बताया कि बसों की मांग प्रशासन से की गई है।