फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lohaghat depot bus catches fire, passengers and staff have a narrow escape

Champawat News: लोहाघाट डिपो की बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री और स्टाफ

Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 01 Jan 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Lohaghat depot bus catches fire, passengers and staff have a narrow escape
डोईवाला में लोहाघाट डिपो की जली हुई बस। स्रोत : देहरादून पुलिस
चंपावत/लोहाघाट। लोहाघाट से देहरादून जा रही लोहाघाट डिपो की रोडवेज बस में आग लग गई। चालक और परिचालक की सूझबूझ से यात्रियों और रोडवेज स्टाफ की जान बच गई।
विज्ञापन

बुधवार को लोहाघाट रोडवेज डिपो की बस (यूके 07 पीए 4232) यात्रियों को लेकर लोहाघाट से देहरादून रवाना हुई। बस में करीब 15 यात्री और सात लोग रोडवेज स्टाफ के थे। बृहस्पतिवार तड़के करीब चार बजे जब बस डोईवाला के लाल तप्पड़ मंदिर के पास पहुंची थी तो अचानक बस में भीषण आग लग गई। बस के चालक पूरन सिंह सामंत, परिचालक गजेंद्र त्रिवेदी और रोडवेज कर्मी महिपाल सिंह ने सूझबूझ का परिचय देते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन

समय रहते सभी को सकुशल बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक बस में आग पूरी तरह फैल चुकी थी। इससे अफरातफरी का माहौल हो गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और लाल तप्पड़ पुलिस मौके पर पहुंची। बस में सवार रोडवेज कर्मी महिपाल सिंह और गोपाल गिरी सीएम सम्मान कार्यक्रम में जा रहे थे। बस वर्ष 2016 मॉडल की थी। लोहाघाट डिपो के एआरएम धीरज वर्मा ने बताया में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। सभी यात्री और स्टाफ सुरक्षित हैं। बस को हरिद्वार में खड़ा कर दिया गया है। गनीमत रही कि साल के पहले दिन रोडवेज की पुरानी बस में एक बड़ा हादसा चालक, परिचालक और स्टाफ की सूझबूझ से होने से बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed