{"_id":"588789b04f1c1ba333cf4e4f","slug":"lohaghat-congress-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"2018 तक सड़कों का जाल बिछेगा : हरीश रावत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2018 तक सड़कों का जाल बिछेगा : हरीश रावत
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Tue, 24 Jan 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट में कांग्रेस की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस फिर से सरकार बनाएगी। रामलीला मैदान में हुई सभा में उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने उन्हें हमेशा ताकत दी। इसलिए उत्तराखंड में 1343 सड़कों में काम हुआ है। इस गति से 2018 तक सड़कों का जाल बिछाया जाएगा, हालांकि केंद्र सरकार प्रदेश की मदद रोक रही है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी खुशाल सिंह अधिकारी के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन
सीएम ने कहा कि मैंने ढाई साल में दैवी विपदा समेत व्यक्तिगत विपदा भी झेली। प्रदेश सरकार ने एपीएल का गेहूं, मिट्टी तेल सस्ता किया, लेकिन केंद्र सरकार ने मदद रोक दी। केंद्र सरकार ने बजट कटौती कर राज्य का विकास रोकने का प्रयास किया। कहा कि ताकतवर लोगों ने मेरी पार्टी को तोड़ा, राष्ट्रपति शासन लगाया, लेकिन गोलज्यू के आशीर्वाद से मैं दोबारा उठ सका।
विज्ञापन
यदि मुझे दोबारा मौका मिलेगा, तो हर परिवार के एक व्यक्ति को रोजगार दिलाकर पलायन को रोकने के लिए गांवों में रोजगार बढ़ाए जाएंगे। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ने संचालन किया। सभा में विधायक हेमेश खर्कवाल, निर्मला गहतोड़ी, ओंकार धौनी, भगीरथ भट्ट, मुन्ना ढेक, नवीन मुरारी, उत्तम देव, भवानी टम्टा, डॉ. महेश ढेक, पुष्कर बोहरा, कविराज मौनी, शैलेंद्र राय, राजेंद्र मेहता आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
जनसभा के दौरान भिंगराड़ा, रीठा साहिब, खूनाबोरा, नौमाना आदि क्षेत्रों के कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। करीब दो वर्षों से भाजपा से दूरी बनाने वाले लोहाघाट के ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता ने कांग्रेस का दामन भी थामा। सीएम ने माल्यार्पण कर मेहता का स्वागत किया।