फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lohaghat

लोहाघाट शहर में जाम में दो घंटे तक फंसे रहे दर्जनों वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
lohaghat
लोहाघाट में खेतीखान मार्ग में लगे जाम में फंसे वाहन। - फोटो : LOHAGHAT
शहर में लग रहे जाम से लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। लोहाघाट-खेतीखान मार्ग पर जाम लगने से करीब दो घंटे तक दर्जनों वाहन फंसे रहे। जाम को देखते हुए जन प्रतिनिधियों और लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताई। जाम की समस्या से निजात न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब 9.30 बजे से खेतीखान मार्ग पर जाम लगना शुरू हो गया था। सड़क के दोनों ओर वाहनों को आड़े-तिरछे खड़ा किया जाता है लेकिन ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होती है। जाम के चलते पाटी, देवीधुरा, रीठासाहिब, हल्द्वानी आदि स्थानों के लिए जाने वाले वाहन जाम में फंसे रहे। पुलिस चौकी के पास लगे जाम में फायर सर्विस का आपात वाहन, डाकबंगला रोड पर तहसीलदार की कार भी जाम में फंसी रही। पुलिस कर्मियों को जाम खुलवाने को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा, सभासद राजकिशोर साह, मीना ढेक, दीपक साह, भुवन बहादुर, बीना कन्नौजिया, दीपा गोस्वामी आदि का कहना है कि पुलिस प्रशासन से जाम से निजात दिलाने की मांग की है। चेयरमैन का कहना है कि तहसील दिवस में भी उनके द्वारा जाम की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया था लेकिन इस पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नागरिकों ने हालात में सुधार न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष मनीष खत्री का कहना है कि स्टाफ की कमी के बावजूद नियम तोड़ने और आड़े-तिरछे खड़े वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed