फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   lioness depawali fair ends

लायंस दीपावली मेले का रंगारंग समापन

Wed, 31 Oct 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Wed, 31 Oct 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
lioness depawali fair ends
लायंस दीपावली मेले में ग्रुप डांस पेश करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला
आर्केस्ट्रा नाइट और लकी ड्रा के साथ लायंस क्लब का दो दिवसीय दीपावली मेला संपन्न हो गया।  आर्केस्ट्रा नाइट में दर्शक देर रात तक कलाकारों संग जमकर थिरके। शहर के गांधी में आयोजित मेले के अंतिम दिन आर्केस्ट्रा कलाकारों के रंगारंग कार्यक्रम देखने और मेले का लुत्फ उठाने लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन


आर्केस्ट्रा कलाकारों ने  गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर दर्शकों को थिरकने के लिए मजबूर कर दिया। इस दौरान नृत्य प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया। आर्केस्ट्रा कलाकारों के कार्यक्रमों के साथ ही लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा और हवाई झूलों का भी आनंद उठाया।
विज्ञापन


मेले के आयोजन में क्लब के सचिव विनय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, केएम सक्सेना, आलोक अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, दीपक छतवाल, संजय छतवाल, अरुण अग्रवाल, राजीव आर्य, मनोज गुप्ता, विकास गुप्ता, दर्पण अग्रवाल, पुनीत, अर्पित, गौरव, रचित मेहरोत्रा आदि ने सहयोग दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


लकी ड्रा में निकली मोटरसाइकिल
लायंस दीपावली मेले में लकी ड्रा में पहले और दूसरे पुरस्कार में मोटरसाइकिल निकली।  तीसरा पुरस्कार में एलईडी टीवी, चौथा पुरस्कार में फ्रिज, पांचवां पुरस्कार में पांच साइकिलें, छठा पुरस्कार फैन और सातवां पुरस्कार में सात प्रेस दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed