फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lili Flower of Champawat

Champawat News: चंपावत के लिलियम से महक रही दिल्ली की गाजीपुर पुष्प मंडी

Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 09 Jul 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lili Flower of Champawat
चंपावत के राईकोट महर गांव में लगाए गए लिलियम फूल के पौधे। संवाद
चंपावत। जिले में उत्पादित फूलों की लिलियम और अन्य प्रजातियों की खुशबू से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) की गाजीपुर पुष्प मंडी महक रही है। जिले के लोहाघाट विकासखंड के राईकोट महर में प्रगतिशील किसानों ने समूह गठित कर फूलों की खेती को आजीविका का जरिया बनाया है।
विज्ञापन

प्रगतिशील किसानों की ओर से राईकोट महर में 1.60 हेक्टेयर भूमि फूलों की सामूहिक खेती की जा रही है। प्रगतिशील किसान राजीव कुमार, पुष्पा कुशवाहा, आशुतोष कुमार सिंह, कंचना जोशी ने बागवानी मिशन के तहत लिलियम पुष्प बीजों का उत्पादन किया है। अब लिलियम की कटाई कर गाजीपुर पुष्प मंडी दिल्ली भेजा जा रहा है। इस कार्य में स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार मिल रहा है।
विज्ञापन

किसान राजीव कुमार ने बताया कि उद्यान विभाग की पहल और तकनीकी मार्गदर्शन के साथ सहायक सामग्री भी मिल रही है। जिला उद्यान अधिकारी टीएन पांडेय के अनुसार राईकोट महर के किसानों से प्रेरित होकर आसपास के अन्य गांवों के किसान भी फूलों की खेती करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुले खेतों के अलावा पॉलीहाउस में भी किया जा रहा उत्पादन
चंपावत। जिले के राईकोट महर में किसानों की ओर से खुले खेतों के अलावा पॉलीहाउस में भी लिलियम का उत्पादन किया जा रहा है। इसमें किसानों ने 80 प्रतिशत राजसहायता पर बागवानी मिशन के तहत 1500 वर्गमीटर में पॉलीहाउस बनाया है। राईकोट महर के अलावा पाटी विकासखंड के भुम्वाड़ी, धरौज, सकदेना, तोली, खेतीखान आदि स्थानों पर भी फूलों की खेती की जा रही है।





उद्यान विभाग की ओर से फूलों की खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उन्हें विपणन के लिए उचित बाजार मुहैया कराया जा रहा है। महानगरों से लिलियम, ग्लाइडोलिया सहित अन्य प्रजाति के फूलों की खासी मांग है जिसे पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। - टीएन पांडेय, डीएचओ, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed