फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Light of rat flown Banbasa

चूहे ने उड़ाई बनबसा की लाइट

Sun, 25 Sep 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Sun, 25 Sep 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
Light of rat flown Banbasa
बनबसा की बिजली गुल - फोटो : अमर उजाला
रविवार तड़के तीन बजे बनबसा फीडर में चूहा घुसने से आग लग गई। तारों के स्पार्किंग से क्षेत्र की लाइट घंटों गुल रही। विभाग के कर्मचारियों ने करीब चार घंटे में बिजली को ठीक किया तो 33 केवी लाइन में खराबी आ गई। इसके बाद लोहियाहेड का ग्रिड फेल हो गया।
विज्ञापन


इन सबके बीच क्षेत्र में साढ़े नौ घंटे से अधिक तक बिजली गुल रही। नतीजतन लोगों को काफी परेशानी हुई। पानी का संकट भी लोगों को झेलना पड़ा।

रविवार तड़के चूहे ने बनबसा फीडर में घुसकर तारों को काट लिया, इससे फीडर में आग लग गई और क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। जब विभागीय कर्मियों ने फीडर को चेेक किया तो वहां चूहा मरा था और तार कटी थी। इसके बाद कर्मियों ने फीडर की खामी को ठीक किया तो कुछ देर बाद ही सुबह 7 बजे लोहियाहेड के पास 33 केवी की लाइन में फाल्ट आ गया।
विज्ञापन


इससे बाद सुबह 10 से 11 बजे तक लोहियाहेड ग्रिड 132 के फेल होने से बिजली व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। उधर, बिजली विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि रात के समय बनबसा फीडर की ट्राली में खराबी दूर करने के बाद लोहियाहेड के पास 33 केवी की लाइनों में फाल्ट आ गया था। फाल्ट दूर होने के बाद विद्युत सप्लाई चालू हुई ही थी कि अचानक लोहियाहेड ग्रिड 132 के फेल होने से फिर से विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर बाद 12.45 बजे क्षेत्र की बिजली सप्लाई चालू हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed