फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Life affected due to severe cold in the area

Champawat News: क्षेत्र में कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Life affected due to severe cold in the area
टनकपुर में कड़ाके की ठंड से अलाव सेंकते लोग। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में शीतलहर कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। नगर में पालिका प्रशासन की ओर से कई स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। कोहरे के साथ ही पाले से ठिठुरन रही। इस बीच स्कूलों में एक सप्ताह के अवकाश की मांग भी उठने लगी है।
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से क्षेत्र शीत लहर की चपेट में है। बाजार में ठंड से अधिकतर समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग अलावा सेंकते नजर आए। इस बीच सबसे अधिक दिक्कत बेसहारा लोगों को हो रही है। पालिका ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने बताया कि पीलीभीत चुंगी, टैक्सी स्टैंड रोड, टैक्सी स्टैंड चौराहा, बस अडडा, राजाराम चौराहा, चड्ढा चौराहा, मोतीराम चौराहा, तुलसी राम चौराहा, खन्ना चौराहा, सब्जी मंडी चौराहा, हास्पिटल, रेलवे स्टेशन, पिथौरागढ़ चुंगी, कार्की फार्म में अलाव की व्यवस्था की गई है। इधर, ग्राम सभा बस्टिया की ग्राम प्रधान कविता धौनी ने एसडीएम के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर स्कूलों में सप्ताह भर के अवकाश की मांग की है। ज्ञापन में कहा कि क्षेत्र में वर्तमान में शीतलहर चल रही है। सरकारी और निजी स्कूलों में 26 जनवरी तक अवकाश घोषित किया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed