फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lethi teke bojo bokyo lyon lyon...

लट्ठी टेके बोजो बोकयो ल्याऊं ल्याऊं...

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lethi teke bojo bokyo lyon lyon...
लोहाघाट खालगढ़ के सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव में कार्यक्रम प्रस्तुत करती चंपावत की कलाकार। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। खालगढ़ा में चल रहे सीमा क्षेत्रीय दीप महोत्सव की दूसरी शाम जै गोलज्यू देवभूमि सांस्कृतिक टीम के नाम रही। इंडियन आयडल के विजेता पवनदीप राजन के पिता सुरेश राजन के लट्ठी टेके बोजो बोकयो ल्याऊं ल्याऊं ल्याऊं...पर दर्शक जमकर झूमे।
विज्ञापन

महोत्सव समिति के अध्यक्ष माधो सिंह अधिकारी की अध्यक्षता में हुई सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश पांडेय, विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद प्रतिनिधि गोविंद सिंह सामंत, भाजयुमो जिलाध्यक्ष मोहित पाठक ने किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले क्षेत्र के शिक्षकों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को स्मृति चिह्न और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जै गोलज्यू देव भूमि सांस्कृतिक टीम के कलाकारों ने जै जै हो गोलू देवा वंदना से कार्यक्रमों की शुरुआत की। दल नायक सुरेश राजन की ओर से ज्योति कलश छलके गीत पर प्रस्तुत नृत्य बेहद सराहा गया। स्थानीय कलाकारों ने गुमदेश की पौराणिक प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहर पर आधारित गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन में ग्राम प्रधान संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता अधिकारी, मदन कलौनी, चांद बोहरा, मोहित पांडेय, युगल धौली, कमल पांडेय, हयात सिंह बोहरा, मनीष भट्ट, हुकुम सिंह, लक्ष्मण दत्त भट्ट आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed