फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Result of BA English

Champawat News: स्नातक पांचवें सेमेस्टर का दस फीसदी परीक्षाफल

Fri, 21 Jul 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 21 Jul 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
Less Result of BA English
चंपावत में अंगे्रजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्नातक पांचवें सेमेस्टर की अंग्रेजी विषय की लिखित परीक्षा के परीक्षाफल में कई खामियां बताईं हैं। नब्बे फीसदी परीक्षार्थियों को अनुत्तीर्ण घोषित किया गया है। इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए छात्र-छात्राओं ने शुक्रवार को प्राचार्य कार्यालय के माध्यम से सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन


ज्ञापन में बताया गया है कि महाविद्यालय में अंग्रेजी विषय का परीक्षाफल त्रुटिपूर्ण है। गलती सुधारने के लिए उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं की परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं को दोबारा जांचने की मांग की। कहा कि अगर दस दिनों के भीतर समस्या नहीं सुलझाई गई तो महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं उग्र आंदोलन करेंगे। ज्ञापन में ललित सिंह देउपा, प्रमोद बिष्ट, शंकर जोशी, सुमन देव, राहुल भट्ट, हिमानी सक्टा, ममता भट्ट, अभिषेक पचौली, अमृता बोहरा, संदीप रावत आदि के हस्ताक्षर थे।
विज्ञापन




आवेदन पत्र स्वीकार करने की मांग



पिथौरागढ़। छात्र नेता दीपक खड़का ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के कुलपति से मुलाकात कर छात्र-छात्राओं की समस्या सुलझाने की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं को दिक्कत हो रही है। उन्होंने जिन छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र में गलत विषय अंकित हैं उन्हें सुधारने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई छात्र-छात्राओं के परीक्षा आवेदन पत्र का शुल्क जमा हुआ है लेकिन उनका आवेदन पत्र नहीं भरा गया है। ऐसे छात्र-छात्राओं का परीक्षा आवेदन स्वीकार करने की मांग भी उन्होंने की।

चंपावत में अंगे्रजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन

चंपावत में अंगे्रजी विषय की उत्तर पुस्तिकाओं की फिर से जांच की मांग को लेकर प्राचार्य को ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed