फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Less Facility in Roadways Depot Tanakpur

टनकपुर रोडवेज स्टेशन में यात्रियों की सुविधाओं की हो रही अनदेखी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Less Facility in Roadways Depot Tanakpur
टनकपुर रोडवेज स्टेशन में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर/चंपावत। उत्तराखंड के सबसे पुराने रोडवेज बस स्टेशन में से एक है टनकपुर लेकिन वर्ष 1960 के दौर में बने इस स्टेशन में तो बसों के हाल बुरे हैं। यहां यात्री सुविधाओं की भी कमी है। इंतजार करने के लिए यात्री प्रतीक्षालय भी कायदे का नहीं है। बिजली गुल होने पर रात में अंधेरा, तो दिन में गर्मी से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

छह दशक पुराने टनकपुर रोडवेज स्टेशन में औसतन रोजाना एक हजार से अधिक यात्रियों की आमद होती है लेकिन इन मुसाफिरों के लिए सुविधाएं नदारद हैं। प्रतीक्षालय में बैंच और कुर्सियों के अलावा खास सुविधा नहीं है। कई यात्रियों का कहना है कि टिन की छत में पुराने दौर के पंखे होने से गर्मी में दिक्कत होती है। इसी तरह से ठंडे पानी से लेकर अन्य परेशानियों का भी यात्रियों को सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि टिकट में यात्रियों की सुविधा के लिए किराया वसूलने के बाद भी स्टेशन में कोई खास सुविधा नहीं है। वहीं सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा का कहना है कि निगम यात्रियों की सुविधा का ध्यान रख रहा है। इसमें लगातार सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं जो कमी होगी, उसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed