फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard trapped in wire fence in Devipura village

देवीपुरा गांव में तार बाड़ में फंसा तेंदुआ

Wed, 08 Mar 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, बनबसा (चंपावत) Updated Wed, 08 Mar 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Leopard trapped in wire fence in Devipura village
बनबसा के देवीपुरा में फंसा तेंदुआ। - फोटो : अमर उजाला
बनबसा के देवीपुरा गांव में एक तेंदुआ पुरानी सोलर फैंसिंग (तार बाड़) में फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। छह घंटे बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम नहीं पहुंचने से ग्रामीणों में आक्रोश है। बाद में तेंदुए ने किसी तरह से खुद को फंदे से छुड़ाया और जंगल की ओर भाग गया। तेंदुआ एक वन कर्मी पर झपटा। 
विज्ञापन


बुधवार सुबह गढ़ीगोठ के देवीपुरा ग्रामसभा की सीमा पर पुरानी सोलर फैंसिंग में एक तेंदुआ फंस गया। सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस और वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। करीब छह घंटे तक इंतजार करने के बाद भी वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौकेे पर नहीं पहुंची। तेंदुए ने किसी तरह से खुद को तारों से छुड़ाया और जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


हालांकि वन विभाग के कर्मियों ने रस्सी का फंदा बनाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह बच निकला। इस दौरान एक वन कर्मी पर भी झपटने का प्रयास भी किया। प्रधान अरुण कुमार ने बताया कि तेंदुए के भागने से ग्रामीणों में दहशत है। वन विभाग के एसडीओ बाबू राम ने बताया कि तेंदुए की उम्र करीब ढाई से तीन साल की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तार में फंसे होने के साथ ही उसका पैर भारी लकड़ी से दब गया था। सोलर फैंसिंग से खुद को छुड़ाने के प्रयास में उसके जबड़े में चोट आई है। इस मौके पर वन विभाग के हरीश, रमेश कमालुद्दीन खान, संतोष सिंह के अलावा प्रभारी थानाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, एसआई संजीव कंडारी, प्रदीप शर्मा, कांस्टेबल मनजीत सिंह आदि मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed