फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard pounces on bike riders on the highway, one injured

Champawat News: हाईवे पर बाइक सवारों पर झपटा तेंदुआ, एक घायल

Wed, 10 Jul 2024 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jul 2024 10:20 PM IST
विज्ञापन
Leopard pounces on bike riders on the highway, one injured
घायल बलबीर सिंह। संवादघायल बलबीर सिंह। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। चंपावत हाईवे पर आठवें मील के समीप टिफिन-टाॅप के पास तेंदुए ने बाइक सवारों पर झपट्टा मार दिया। इसमें एक एक बाइक सवार घायल हो गया। पीछे से कार आने और शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल में भाग गया।
विज्ञापन




पिछले कुछ समय से हाईवे पर सूखीढांग से बस्टिया के बीच तेंदुआ आठवें मील के आसपास दोपहिया वाहन सवारों पर हमला कर रहा है। मंगलवार रात साढ़े दस बजे चंपावत से खटीमा घर लौट रहे मूल रूप से पिथौरागढ़ के हड़खोला और हाल खटीमा के तिगरी चौराहा निवासी बलवीर सिंह (40) पुत्र त्रिलोक सिंह अपने साथी दिगंबर सिंह के साथ बाइक से आ रहे थे। इस बीच आठवें मील के पास टिपिन टाप के समीप हाइवे पर तेंदुए ने बाइक पर झपट्टा मार दिया। इससे बाइक गिर गई और बलवीर सिंह पर तेंदुआ ने हमला कर दिया। पीछे से कार आने और शोर मचाने पर तेंदुआ भाग गया। घायल हो उप जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


डाॅ. मानवेंद्र शुक्ला ने घायल का प्राथमिक इलाज किया। गर्दन और हाथ में खरोंच होने पर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। बूम रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि दोनों बाइक सवारों को चल्थी के पास वन विभाग के बैरियर पर रात नौ बजे रोका गया था, लेकिन वे स्वयं की जिम्मेदारी पर नाम पता दर्ज कर टनकपुर की ओर आ गए। आठवें मील के पास सात हमले हो चुके हैं। अब वहां पिंजरा लगाया जाएगा। जुलाई में दूसरा हमला है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed