{"_id":"ba5e290f0abdb408c46fe5bd5da6ebda","slug":"leopard-in-broad-daylight-knock-panic-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए की दिनदहाड़े दस्तक से दहशत में ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए की दिनदहाड़े दस्तक से दहशत में ग्रामीण
ब्यूरो/अमर उजाला,पाटी
Updated Sun, 21 Feb 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंगराकोट में तेंदुए के आतंक से यहां के लोगों की जिंदगी ठहर सी गई है। एक पखवाड़े में तेंदुए ने यहां पांच मवेशियों को मौत के घाट उतार दिया है। अब उसके दिनदहाड़े आबादी में दस्तक देने से महिलाओं का घास-लकड़ी के लिए जंगलों में जाना बंद हो गया है। लोगों ने अपने मवेशियों को घर ही में बांध रखा है। छात्र-छात्राआें को स्कूल तक ले जाने के लिए भी लोग साथ जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
दिन ढलने के बाद यहां लोग घरों में दुबक जाते हैं। ग्राम प्रधान पन राम, सरपंच, हयात सिंह, राजेंद्र प्रसाद, खिलानंद आदि लोगों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी एमएस मेहता के अनुसार तेंदुआ प्रभावित गांव में वन कर्मियों की गश्त शुरू की जाएगी, यदि आवश्यक हुआ तो वहां पिंजरा भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन