फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard entered into a loot, driven away by playing a decanter

गोठ में घुसा तेंदुआ, कंटर बजा कर भगाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Leopard entered into a loot, driven away by playing a decanter
बाराकोट के नौमाना गांव में तेंदुए द्वारा बकरी मारे जाने के बाद पीड़ित भुवन को ढ़ाढ़स बंधाते ग्रा? - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाक के नौमाना क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। गांव के एक गोठ (गोशाला) में घुसकर तेंदुए ने बकरी को मार दिया। ग्रामीणों ने बाद में पटाखे और कंटर बजा कर तेंदुए को भगाया। उन्होंने वन विभाग से तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार रात साढ़े 11 बजे तेंदुआ एकाएक भुवन चंद्र के गोठ में घुस गया। गोठ में चार बकरियां, दो गाय और एक बछड़ा बंधा था। तेंदुए ने एक बकरी को मार दिया। बकरियों के मिमियाने की आवाज सुनकर भुवन चंद्र के परिजन बाहर आए और गोठ के भीतर तेंदुए को देख सहम गए। आसपास के लोगों को जगाकर पटाखे और कंटर बजाकर तेंदुए को निकाला। गोठ से निकलते ही तेंदुआ सीधा जंगल की ओर भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि एक पखवाड़े के भीतर तेंदुआ नौ से अधिक कुत्ते और मवेशियों को मार चुका है। ग्राम प्रधान सुनीता जोशी, पूर्व प्रधान संजय जोशी सहित तमाम ग्रामीणों ने वन विभाग से पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा देने के साथ तेंदुए के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed