फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Leopard deaths in conflict

आपसी संघर्ष में तेंदुए की मौत

Sun, 30 Sep 2018 10:05 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)। Updated Sun, 30 Sep 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
 हल्द्वानी वन प्रभाग के शारदा रेंज के जंगल से लगे आमबाग गांव में एक तेंदुआ का शव मिला। मौत की वजह तेंदुओं के बीच संघर्ष माना जा रहा है। पशु चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराने के बाद केंद्रीय तराई पूर्वी वन प्रभाग की डीएफओ कल्याणी और डब्ल्यूडब्ल्यूआई के डॉ. एजाज की मौजूदगी में तेंदुए के शव को जलाकर नष्ट कर दिया। इधर, आशंका जताई जा रही है कि आपसी संघर्ष में दूसरा तेंदुआ भी घायल हुआ होगा। वन विभाग की टीम घायल तेंदुए की गतिविधि का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन


रविवार सुबह आमबाग के ग्रामीणों ने विभाग के अधिकारियों को जंगल से लगे तारा चंद के खेत के किनारे एक तेंदुए का शव पड़ा होने की सूचना दी। इस पर शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह रजवार, डिप्टी रेंजर कैलाश गुणवंत, वन दरोगा निर्मल चंद्र खुल्वे, महेश अधिकारी, कैलाश सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन


वन क्षेत्राधिकारी रजवार ने बताया कि मृत तेंदुआ नर था और उसकी उम्र करीब सात से आठ साल होगी। तेंदुए की लंबाई 200 और ऊंचाई 70 सेंटीमीटर थी। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा और बनबसा के पशु चिकित्सक डॉ. केएस रंजन ने वन विभाग के बूम विश्राम गृह परिसर में शव का पोस्टमार्टम किया। डॉ. शर्मा ने बताया कि प्रथमदृष्ट्या तेंदुए की मौत आपसी संघर्ष में हुई है। उसका एक पैर टूटा था और अन्य जगह भी चोट थी। उन्होंने बताया कि संघर्ष में दूसरे तेंदुए के भी घायल होने की आशंका है। वन क्षेत्राधिकारी रजवार ने बताया कि टीम गठित कर घायल तेंदुए की गतिविधि का पता लगाया जा रहा है। उधर, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद ने बताया कि रात भर तेंदुओं के दहाड़ने की आवाज सुनाई दी। रविवार सुबह खेत के किनारे एक तेंदुआ मृत मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed