{"_id":"56fc26834f1c1bc472f00798","slug":"leopard-cub-found-the-body","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुए के शावक का शव मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुए के शावक का शव मिला
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Thu, 31 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
तेंदुए के शावक का शव मिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। नेपाल सीमा से लगे लेटी जमरसों में सड़क के किनारे एक तेंदुए के शावक का शव मिला है। जिसकी सूचना शिक्षकों ने वन विभाग को दी। जिसके बाद वहां पहुंची वन विभाग की टीम ने शावक को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट पहुंचाया। जूनियर हाईस्कूल लेटी के शिक्षक मयंक पुनेठा, यशवीर सैनी, पंचदेव पांडेय, देवेंद्र कुमार ने एसीएफ एमएस सिरोही को फोन से शावक के मिलने की सूचना दी। एसीएफ ने तत्काल वनकर्मियों को मौके पर भेजा।
जहां वन दरोगा रमेश राय, मोहन चंद्र राय, गंगा गिरि, भुवन चौबे आदि ने शावक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट के राजकीय पशु चिकित्सालय लाया गया। जहां पशु चिकित्सक डॉ. डीके चंद ने शावक का पोस्टमार्टम किया। बाद में एसडीओ की देखरेख में शावक के शव को जला दिया गया। उनका कहना है कि मादा तेंदुआ एक बार में तीन से पांच बच्चों को जन्म देती है। जिनमें से एक शावक के मरने से वह खूंखार नहीं होगी। अलबत्ता उस क्षेत्र के लोगों को सावधानी बरतनी होगी।