{"_id":"63790f27ca0a05383909cecf","slug":"leopard-ateck-in-barakot-lohaghat-champawat-news-hld4825551186","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेंदुओं ने स्कूटी सवार और दो कारों पर किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेंदुओं ने स्कूटी सवार और दो कारों पर किया हमला
विज्ञापन
तेंदुए के हमले से घायल ऊर्जा निगम कर्मी दीपक तिवारी।
- फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट क्षेत्र में तेंदुओं का आतंक बना हुआ है। तेंदुए अब लोगों पर हमला भी करने लगे हैं। एक ही दिन में तेंदुए ने अलग-अलग स्थानों पर स्कूटी सवार और दो कारों में सवार लोगों पर हमला किया। हमले में स्कूटी सवार घायल हो गया जबकि शीशे बंद होने से एक कार में सवार लोग बच गए। वहीं दहशतजदा लोगों ने वन विभाग से तेंदुओं के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
लोहाघाट-बाराकोट मार्ग पर गल्लागांव के पास शुक्रवार देर शाम बिजली के बिलों की वसूली कर स्कूटी से लोहाघाट आ रहे ऊर्जा निगम के कर्मचारी बिंडा तिवारी निवासी दीपक तिवारी के पैर पर हमला कर दिया। दीपक के शोर मचाने पर तेंदुआ जंगल की ओर भागा। घायल का उपजिला अस्पताल लोहाघाट में इलाज किया गया। दीपक ने ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट के साथ वन विभाग में शिकायत दर्ज कर मुआवजा दिलाने और तेंदुए को पकड़ने की मांग की।
इधर लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब छह बजे बाराकोट आ रहे धर्मेंद्र अधिकारी की कार पर भी तेंदुए ने पंजा मार दिया। गनीमत रही कि कार का शीशा बंद था। घटना से कार में बैठे हरिचरण एवं हिमांशु जोशी भी सहम गए। वहीं शाम करीब साढे़ सात बजे तड़ाग के पास बैठे तेंदुए ने बाराकोट निवासी रजत वर्मा की कार में भी हमले का प्रयास किया जिससे वाहन में रजत के साथ बैठे ललित मोहन जोशी एवं अमित अधिकारी काफी डर गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से पिंजरा लगाकर तेंदुओं को पकड़ने की मांग की है। काली कुमाऊं रेंज के रेंजर राजेश कुमार जोशी ने बताया कि शिकायत के बाद शनिवार को टीम ने घटना स्थल का मुआयना किया और पिंजरा लगाने की मांग उच्च अधिकारियों को भेजी है।