{"_id":"56f1842b4f1c1b7d7cf14d24","slug":"legislators-away-from-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली में विधायकों को घर से दूर किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली में विधायकों को घर से दूर किया
ब्यूराे/अमर उजाला, चंपावत
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। प्रदेश में सत्ता को लेकर मचे सियासी घमासान ने होली के पर्व पर भी असर डाला है। चंपावत जिले के दोनों विधायक इस बार होली का पर्व अपने घरों में नहीं मना पाएंगे। कांग्रेस के विधायक सत्ता बचाने के लिए, तो भाजपा के विधायक सत्ता ढहाने के लिए अपने साथियों के साथ रणनीति बनाने में मशगूल हैं।
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत के कांग्रेस के विधायक हेमेश खर्कवाल जिले से बाहर हैं। साथ ही उनका फोन भी रेंज से बाहर हैं। विधायक प्रतिनिधि अशोक कार्की का कहना है कि विधायक जिले में नहीं है। पार्टी के दूसरे विधायकों के साथ गुप्त जगह पर होली मनाएंगे। वहीं श्री खर्कवाल के परिवार के लोग टनकपुर में होली मनाएंगे।
विज्ञापन
चंपावत। लोहाघाट के भाजपा विधायक पूरन सिंह फर्त्याल भी जिले में होली नहीं मना पाएंगे। सोमवार तक विधायक पार्टी के अन्य विधायकों के साथ हरियाणा के गुड़गांव में थे। वहीं श्री फर्त्याल अन्य विधायकों के साथ मंगलवार को जयपुर पहुंच गए हैं। उनकी होली भी वहीं मनेगी, जबकि परिजन बिशुंग में होली मनाएंगे।
विज्ञापन