{"_id":"5951470d4f1c1b996c8b46ef","slug":"legal-information-given-to-villagers","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को कानूनी जानकारी दी
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
शिविर में विचार रखते वक्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्वैराला घाटी के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मिर्तोली में सोमवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विधिक, स्वास्थ्य व समाज कल्याण शिविर लगा। पैरा लीगल वॉलंटीयर (पीएलवी) डॉ. प्रकाश चंद्र जोशी शूल ने बाल श्रम, घरेलू हिंसा, सूचना का अधिकार अधिनियम, शिक्षा का अधिकार अधिनियम सहित कई कानूनी अधिकारों की जानकारी दी। कहा कि उत्पीड़न से बचाव के लिए कानूनी जानकारी जरूरी है।
राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की ओर से लगे चिकित्सा शिविर में महिला चिकित्साधिकारी डॉ. रेनु जोशी ने स्वास्थ्य परीक्षण किया। बताया कि काफी महिलाओं में खून की कमी की शिकायत सामने आई है। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के परामर्शदाता मुकेश जोशी ने तंबाकू, बीड़ी-सिगरेट से होने वाले नुकसान की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इसका सेवन नहीं करने की सलाह दी। स्टाफ नर्स कविता बिष्ट, फार्मेसिस्ट नवीन कुमार, कलावती महरा आदि ने स्वास्थ्य शिविर में सहयोग किया।
समाज कल्याण शिविर में कौशल्या देवी, शिवराज सिंह, कुंती देवी, भुवन राम, सुनीता देवी, गोमती देवी, तेज सिंह आदि ने विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, स्कूली बच्चों की छात्रवृत्ति पेंशन से संबंधित मामले उठाए। सामाजिक कार्यकर्ता कृष्णानंद जोशी की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में साक्षरता प्रेरक अमरनाथ नरियाल, ग्राम प्रधान जगदीश राम, लक्ष्मण सिंह, तेज सिंह, भुवन राम, ललराम, गोपाल राम आदि मौजूद थे।