फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   legal camp in lohaghat

सभी के लिए मददगार है विधिक सेवा प्राधिकरण : न्यायाधीश तिवारी

Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 08 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
legal camp in lohaghat
लोहाघाट वि​धिक ​शिविर में कानूनी जानकारी देतें न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। नैनीताल हाईकोर्ट के न्यायाधीश मनोज तिवारी ने कहा कि कानूनी जानकारी उत्पीड़न से बचाव का कारगर हथियार है। रविवार को यहां जीआईसी खेल मैदान में आयोजित विधिक और शिविर में उन्होंने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकरण कमजोर व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी मदद के साथ जागरूक भी करता है।
विज्ञापन

जिला जज चंपावत कहकशा खान ने कहा कि अगर कहीं सुनवाई नहीं हो रही हो, तो विधिक सेवा प्राधिकरण से परामर्श और निशुल्क मदद ले सकते है।
डीजीसी भास्कर मुरारी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीएम नवनीत पांडे, एसपी देवेंद्र पींचा, जिला बार संघ ने न्यायाधीश तिवारी का स्वागत किया।
शिविर में सीजेएम अरुण बोहरा, सिविल जज हेमंत सिंह राणा, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव शिवानी पसबोला, सिविल जज जहां आरा अंसारी, नितिन शाह, सीडीओ आरएस रावत, एडीएम हेमंत कुमार वर्मा, एसडीएम रिंकू बिष्ट, सौरभ असवाल आदि रहे।
विज्ञापन


22 लोगों के बने मानसिक दिव्यांगता के प्रमाणपत्र
बहुउद्देशीय शिविर में 160 लोगों के अलावा मानसिक रूप से दिव्यांग 22 लोगों के प्रमाणपत्र बनाए गए। 15 लोगों को चश्में, पांच को कान की मशीन, तीन बैसाखी, दो को व्हीलचेयर, दो को स्टिक, एक को वॉकर और एक नेत्रहीन को स्टिक दी गई। चार लोगों को अटल आवास योजना से लाभांवित किया गया। शिविर में स्थानीय उत्पादों से संबंधित स्टॉल भी लगे थे। वहीं नघान गांव के पूरन चंद्र ने न्यायाधीश मनोज तिवारी से बीपीएल कार्ड नहीं बनने की शिकायत करते हुए मदद की गुहार लगाई। तीलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त सामाजिक कार्यकर्ता रीता गहतोड़ी ने ज्ञापन देकर ऑनलाइन खेलों से हो रहे नुकसान को देखते हुए रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहाघाट विधिक शिविर में कानूनी जानकारी देतें न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद

लोहाघाट विधिक शिविर में कानूनी जानकारी देतें न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद

लोहाघाट विधिक शिविर में कानूनी जानकारी देतें न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद

लोहाघाट विधिक शिविर में कानूनी जानकारी देतें न्यायमूर्ति मनोज तिवारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed