फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Learned to remove the injured with ropes in rocks

चट्टानों में रस्सी के सहारे घायलों को निकालने के सीखे गुर

Thu, 21 Dec 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत Updated Thu, 21 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Learned to remove the injured with ropes in rocks
चंपावत राक क्लाइंबिंग के प्रशिक्षण के दौरान घायल को निकालने का प्रयोग करते प्रशिक्षणार्थी। - फोटो : अमर उजाला
 आपदा प्रबंधन विभाग और रियल एडवेंचर संस्था की ओर से युवा कल्याण विभाग के पीआरडी जवानों को आपदा के दौरान बचाव का प्रशिक्षण देकर दक्ष बनाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय के समीपवर्ती सैदोलाबोरा की पहाड़ियों और चट्टानों में रस्सी के सहारे घायलों को निकालने के गुर सिखाए गए। 
विज्ञापन


रियल एडवेंचर के आशीष जोशी और रितेश राय के नेतृत्व में मास्टर ट्रेनर धन सिंह ने पीआरडी स्वयंसेवकों को रस्सी के सहारे चट्टानों में चढ़ने उतरने के साथ ही घायलों को सुरक्षित ले जाने के टिप्स दिए। इस दौरान स्टेरचर के सहारे तथा पीठ में लादकर घायलों को किस तरह से सुरक्षित निकाला जाए इसका प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन


 जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय का कहना है कि प्रशिक्षण प्राप्त स्वयंसेवक आपदा की स्थिति में मददगार साबित होंगे। इस मौके पर प्रशिक्षण के नोडल अधिकारी डॉ.शूरवीर सिंह सजवाण ने भी स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि साहसिक खेलों के साथ ही प्रशिक्षण के लिए सैदोलाबोरा की पहाड़ियां और चट्टानें काफी उपयुक्त हैं। रियल एडवेंचर के रितेश राय ने बताया कि संस्था बीते 17 सालों से जिले के युवाओं को पर्वतारोहण, रॉक क्लाइबिंग और रिवर राफ्टिंग सहित आपदा से बचाव का प्रशिक्षण दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed