{"_id":"1d4fe5d9967acf8d3b5c112946754c10","slug":"ldidhura-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाय काकड़ी झूले मां, नून पिसो सिले मां...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाय काकड़ी झूले मां, नून पिसो सिले मां...
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Sat, 24 Oct 2015 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची है। शुक्रवार को केएमवीएन के निदेशक मुन्ना ढेक ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। पिथौरागढ़ से आए दर्पण कला मंच के कलाकारों ने दलनायक हेमराज बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट के नेतृत्व में एक से बढ़कर एक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
कलाकारों ने गोलू देवता की वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की। लखिया भूत कार्यक्रम को दर्शकों की ओर से बेहद सराहा गया। जितेंद्र तोमक्याल ने जै जै हो बद्री केदार, सिलगड़ी का पाल चाला ओ साली, घुघुती न बासा, नीलू चौधरी ने ठंडो पानी, मीठो पानी, क्या भलो मायालो मेरो पहाड़, हाय काकड़ी झूले मां, नून पिसो सिले मां मोहना तू बैठी रये मेरा दिला मां, पैली मुलाकात में प्रीत है गै छ गीत गाकर दर्शकों को अपने स्थानों पर झूमने पर मजबूर कर दिया। जगदीश अधिकारी ने संचालन किया।
विज्ञापन
डीएम ने किया खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
महोत्सव में शनिवार को डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया। ग्रामीणों की मांग पर उन्होंने ब्लॉक कार्यालय को जोड़ने वाली सड़क के सुधारीकरण का भरोसा दिलाया। इस दौरान हुई चित्रकला प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में उपासना अधिकारी, अंशुमन, अमन थापा, जूनियर वर्ग में नितीषा, मनमोहन, रितिक, सीनियर वर्ग में हिमानी, आशा, सचिन, मेंहदी में सविता, संगीता, दीपा पहले तीन स्थान पर रहे। आयोजन समिति ने डीएम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन