फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Laxman cut off the nose of Surpnkha

लक्ष्मण ने काटी सूर्पणखा की नाक  

Sat, 08 Oct 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 08 Oct 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
Laxman cut off the nose of Surpnkha
लोहाघाट की रामलीला में राम लक्ष्मण को युद्घ के लिए ललकारता खर राक्षस। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
जिला मुख्यालय सहित विभिन्न स्थानों में रामलीला का मंचन जारी है। लक्ष्मण ने सूर्पणखा का नाशिका छेदन किया। खरदूषण वध तक की रामलीला का मंचन किया गया। फुलारागांव में भी रामलीला देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। मल्लीहाट में मुख्य अतिथि नरेंद्र सिंह लडवाल ने रामलीला का शुभारंभ किया। 

लोहाघाट नगर, कर्णकरायत, भिंगराड़ा, चमदेवल, देवीधुरा आदि स्थानों में भी रामलीला की धूम मची हुई है। लोहाघाट की रामलीला की शुरुआत खर दूषण दरबार से की गई। मारीच का कपट मृग बनना, साधु के वेश में रावण द्वारा सीता का हरण करना, रावण जटायु युद्ध, राम-लक्ष्मण का पंचवटी में पहुंचना, सीता की खोज करना, जटायु द्वारा रावण द्वारा सीता हरण की बात बताना, सीता की खोज में वन में भटकने तक की लीला दिखाई गई। 
विज्ञापन


कर्णकरायत की रामलीला का मुख्य अतिथि विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिपं सदस्या सुषमा फर्त्र्याल, जगदीश ओली ने शुभारंभ किया। पंचवटी में राम, सीता, लक्ष्मण का बैठना, सूर्पणखा का प्रवेश, लक्ष्मण द्वारा सूर्पणखा का नाक कान काटना, सूर्पणखा का खरदूषण दरबार में जाकर आपबीती बताना, खर दूषण का राम द्वारा वध करना, रावण का साधुवेश में सीता का हरण करना, सीता की खोज करते हुए राम लक्ष्मण का शबरी आश्रम में पहुंचने की लीला दिखाई गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भिंगराडा़ की रामलीला में जनक दरबार में विश्वामित्र के साथ दो राजकुमारों को देखकर महाराजा जनक खुश हुए। यहां विश्वामित्र का दिनेश भट्ट, जनक का सीएस जोशी, श्री राम का पानदेव, लक्ष्मण का रमेश सिंह, ताड़का का बंसत भट्ट तथा दशरथ का भैरव दत्त जोशी अभिनय कर रहे हैं। बाराहीधाम की लीला में पिता पुत्र के बीच में शानदार संवाद हुआ। पिता मोहन पांडेय ने जनक और पुत्र विजय पांडेय ने विश्वामित्र के पात्र का अभिनय किया गया। उधर, चमदेवल में हो रही रामलीला में सीता स्वयं वर की लीला में जब देश-विदेश के राजा धनुष नहीं तोड़ पाए। इसके बाद श्री राम ने धनुष तोड़ा परशुराम एवं लक्ष्मण के बीच तीखा संवाद हुआ। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed