फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lawyer sued against contractor

ठेकेदार के खिलाफ पर मुकदमा दर्ज

Thu, 22 Mar 2018 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Thu, 22 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के विभागाध्यक्ष के आदेश के बाद अब निर्माणाधीन टनकपुर-जौलजीबी (टीजे) मार्ग के पैकेज नंबर दो का कार्य कर रहे ठेकेदार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी का भाई है। सड़क की कार्यदायी संस्था परियोजना क्रियान्वयन इकाई (पीआईयू) के अधिशासी अभियंता आरके पुनेठा ने टनकपुर थाने में यह मुकदमा दर्ज कराया है। टनकपुर के थानेदार अरुण वर्मा मामले की जांच करेंगे।

पीआईयू की तहरीर पर बुधवार रात टनकपुर थाने में ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 व 471 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। लोनिवि के विभागाध्यक्ष एचके उप्रेती द्वारा 13 मार्च को इस मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर पीआईयू ने बुधवार को यह मुकदमा दर्ज कराया। टीजे मोटर मार्ग के पैकेज नंबर दो (चूका से रूपालीगाड़ तक 24.45 किमी) का निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार दिलीप सिंह अधिकारी पर अनुभव प्रमाण पत्रों में धांधली करने का आरोप लगा है। शासन द्वारा की गई उच्च स्तरीय जांच में मामले की पुष्टि हुई। मुकदमा दर्ज होने के बाद से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन



यह है पूरा मामला
टीजे मार्ग पर ठुलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक के 43 किलोमीटर (पहला पैकेज ठुलीगाड़ से चूका 17.875 किमी व दूसरा पैकेज चूका से रूपालीगाड़ तक 24.45 किमी) हिस्से में पिछले साल से काम शुरू हुआ था। 123 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले चूका से रूपालीगाड़ तक के हिस्से का ठेका दिलीप सिंह अधिकारी को मिला। लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने आरोप लगाया था कि न केवल इसकी निर्माण की लागत दोगुनी से अधिक है, बल्कि ठेकेदार द्वारा निविदा अपने नाम कराने के लिए फर्जी अनुभव प्रमाणपत्र लगाए गए। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार द्वारा कराई गई उच्च स्तरीय जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद ठेकेदार के पंजीकरण को निरस्त कर दिया गया था। साथ ही कार्रवाई करने की सिफारिश की गई थी। अपर मुख्य सचिव ने लोनिवि के विभागाध्यक्ष को ठेकेदार के साथ-साथ गड़बड़ झाले में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन




सीमा की हिफाजत वाली सड़क पर देरी होना तय

चंपावत।चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के नेपाल सीमा से लगे इलाकों को सड़क से जोड़ने के लिए स्वीकृत करीब 133 किलोमीटर लंबे टीजे मोटर मार्ग के निर्माण का मकसद ग्रामीण क्षेत्रों को लाभ पहुंचाने के अलावा सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसी एसएसबी के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। एसएसबी के सड़क से कटे 31 बार्डर आउट पोस्ट इस मार्ग से जुड़ सकेंगे। अलबत्ता प्रस्तावित पंचेश्वर बांध के डूब क्षेत्र की स्थिति साफ नहीं होने के चलते रूपालीगाड़ से जौलजीबी के बीच का काम लटका है। इसके अलावा धांधली के चलते चूका से रूपालीगाड़ का काम भी सात माह से बंद है। इस कार्य को मार्च 2019 तक पूरा होना है, मगर निर्माण कार्य रुकने से सीमा की हिफाजत करने वाली इस सड़क के निर्माण में देरी होना तय है।पीआईयू के सहायक अभियंता अनुपम राय ने बताया कि ठुलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक के 43 किमी मार्ग के पहले पैकेज का कार्य करीब 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। वहीं लधिया नदी पर बनने वाला करीब 690 मीटर स्पान के पुल का काम भी शुरू हो चुका है, लेकिन धांधली के आरोप के बाद से अदालत में उलझा चूका से रूपालीगाड़ मोटर मार्ग के निर्माण कार्य में अगस्त 2017 से रोक के साथ ही नए टेंडरों पर भी रोक लगाई गई है। देहरादून जिला न्यायालय में मामले की 11 अप्रैल को सुनवाई होगी। जिसके बाद आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी। ठुलीगाड़ से रूपालीगाड़ तक के मोटर मार्ग से श्रीकुंड, कलढुंगा एक, कलढुंगा दो, चूका, सीम, खेत, आमड़ा, आमनी, तरकुली व तामली की एसएसबी की बीओपी सड़क से जुड़ेगी।


संलिप्त विभागीय अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो : विधायक
धांधली के मामले को उजागर करने वाले लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद अब ठेकेदार की गिरफ्तारी के साथ ही विभाग के संलिप्त अधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। कहा कि विभागीय उच्चाधिकारी अब भी पूरे मामले में लीपापोती करने का प्रयास कर रहे हैं। मुख्य अभियंता स्तर की जांच में धांधली का पर्दाफाश होने के बाद भी हीलाहवाली की जा रही है। उन्होंने ठेकेदार को ब्लैकलिस्टेड करने की मांग करने के साथ ही पुलिस से तथ्यों के आधार पर आरोप पत्र जारी करने को कहा है। विधायक ने कहा कि निर्माण पर लगी रोक को हटाने एवं रिटेंडरिंग कराने में विभाग अदालत में ठोस दलील नहीं रख पा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed