फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Large vehicles running on the streets made for small vehicles

छोटे वाहनों के लिए बनी सड़क पर धड़ल्ले से दौड़ रहे बड़े वाहन

Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत Updated Mon, 18 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
Large vehicles running on the streets made for small vehicles
जर्जर बनलेख ललुवापानी मोटरमार्ग। - फोटो : अमर उजाला

छोटे वाहनों के लिए बाईपास के रूप में प्रयोग किए जाने वाले बनलेख ललुवापानी मोटरमार्ग से बड़े वाहन भी धड़ल्ले के साथ निकल रहे हैं। इसके अलावा सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं, जिस कारण यहां दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

विज्ञापन


आठ किलोमीटर दूरी वाले बनलेख ललुवापानी मोटरमार्ग की हालत खराब है। एनएच बंद होने की स्थिति में वाहनों की इसी मार्ग से आवाजाही होती है। बनलेख से मुड़ियानी के बीच कीचड़ होने के कारण पिछले कुछ दिनों में पांच बार इस सड़क पर रूट डायवर्ट किया गया है।
विज्ञापन


छोटे वाहनों वाले इस मार्ग पर इन दिनों बड़े वाहन भी बेरोकटोक गुजर रहे हैं। सड़क के संकरा होने से आवाजाही के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर इन दिनों कलमठों का भी निर्माण किया जा रहा है, जिस कारण परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनलेख ललुवापानी मोटरमार्ग छोटे वाहनों के लिए ही बना है। इस बाबत एक माह पूर्व एनएच को पत्र लिखा गया है। चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। कुछ कलमठों का निर्माण कार्य चल रहा है। बरसात के बाद पैच वर्क किया जाएगा।  -डीडी भट्ट, अधिशासी अभियंता, लोनिवि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed