फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Landslide affected families not displaced even after three years

Champawat News: भू-स्खलन प्रभावित परिवारों का तीन साल बाद भी नहीं हुआ विस्थापन

Sun, 02 Jun 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 02 Jun 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Landslide affected families not displaced even after three years
टनकपुर(चंपावत)। ग्राम पंचायत सियाला श्यामलाताल के ग्राम प्रधान जगदीश प्रसाद पौरी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तीन वर्ष पहले ग्राम पंचायत सियाला के तोक बांजा में हुए भू-स्खलन प्रभावित चार परिवारों को शीघ्र विस्थापित करने की मांग की है। कहा है कि आपदा में पीड़ित परिवारों की आजीविका खत्म हो गई। अभी भी वह किराये के मकान में रहने को विवश हैं।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में कहा है कि ग्राम पंचायत सियाला के तोक बांजा में 21 फरवरी 2021 को भू-ख्लन हुआ था। इसमें बिशन सिंह, देव सिंह, जगत सिंह और नवीन सिंह के मकान, भूमि का नुकसान हुआ। तीन वर्ष से लगातार पीड़ित परिवार विस्थापन की मांग उठा रहे हैं लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित किराये के भवनों में रह रहे हैं। परिवारों की आजीविका खत्म हो गई है। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने चारों परिवारों को शीघ्र भूमि और आवास, गौशाला, शौचालय निर्माण के लिए उचित धनराशि देने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed