फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Land

टनकपुर के 365 भूमि पट्टों का नियमितीकरण कराएंगेः विधायक गहतोड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Land
नगर पालिका बोर्ड बैठक में उपस्थित विधायक कैलाश गहतोड़ी, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार व सभासद। - फोटो : TANAKPUR
नगर पालिका बोर्ड की बैठक में शहर के 365 भूमि पट्टों के नियमित का मुद्दा से उठा। विधायक कैलाश गहतोड़ी ने पट्टों के नियमितिकरण मामला शासन स्तर पर प्रभावी ढंग से रखने का भरोसा दिया है। इसके अलावा उन्होंने शहर की मलिन बस्तियों को चिह्नित कर उनके नियमितिकरण की कार्रवाई भी कराने की बात कही है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और वरिष्ठ लिपिक कैलाश पटवाल के संचालन में हुई बैठक में बोर्ड ने कब्रिस्तान का सौंदर्यीकरण कराने, आगामी पूर्णागिरि मेले में सफाई व्यवस्था के लिए कीटनाशक दवाइयां और विद्युत उपकरण खरीदने, मेले से पूर्व शहर में 25 सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने का प्रस्ताव पास किया गया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने अल्मोड़ा में हुई कैबिनेट बैठक में शासन द्वारा शहर के पार्कों के सौंदर्यीकरण हेतु अनुदान देने पर विधायक गहतोड़ी का आभार जताया और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राम दत्त जोशी को मंडी समिति का अध्यक्ष बनाए जाने पर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहम, हुमा परवीन, पूजा टम्टा, दीपक बेलवाल, तुलसी कुंवर, अमित भट्ट, योगेश पांडेय, किशोर हर्बोला, सविता बिष्ट, जेई लक्ष्मण सिंह बोहरा, धर्मानंद पांडेय, शिवराज सिंह कठायत, हरीश हैसियत, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद थे।

गो सेवा आश्रम को हर माह दस हजार अनुदान देगी नगर पालिका
गो सेवा आश्रम के संचालन के लिए नगर पालिका परिषद हर माह आश्रम को दस हजार रुपये का अनुदान देगी। विधायक कैलाश गहतोड़ी की पहल पर नगर पालिका बोर्ड ने यह निर्णय लिया है। शुक्रवार को हुई बोर्ड बैठक के दौरान विधायक ने गौ सेवा आश्रम के संचालक राज्य आंदोलनकारी धर्मानंद पांडेय को गौ सेवा के लिए बीस हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed