फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Lance Naik Mohan Chand was cremated with military honors

सैनिक सम्मान से हुआ मृतक सैनिक का अंतिम संस्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Lance Naik Mohan Chand was cremated with military honors
मृतक सेना जवान की चिता पर पुष्पचक्र अर्पित करते 22 सिंख रेजीमेंट के सू. बलबीर सिंह एवं गौरव सेनानी ? - फोटो : TANAKPUR
सैनिक सम्मान से हुआ लांस नायक मोहन चंद का अंतिम संस्कार
विज्ञापन

संवाद न्यूज ऐजेंसी
बनबसा (चंपावत)। सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके सैनिक लैंस नायक मोहन चंद का पूरे सैनिक सम्मान के साथ शारदा तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। दिवंगत सैनिक को स्थानीय सेना छावनी स्थित 22 सिख रेजीमेंट के जवानों ने सलामी देकर अंतिम विदाई दी। चिता को मुखाग्नि उनके चाचा गौतम चंद एवं भाई पुष्कर चंद ने दी।
बता दें मंगलवार को सैलानीगोठ निवासी 218 आर्टलरी के लैंस नायक मोहन चंद की महाराणा प्रताप गेट के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैनिक सम्मान के साथ सैलानीगोठ के निकट कालाझाला स्थित शारदा घाट पर किया गया। इससे पूर्व सेना छावनी स्थित 22 सिंख रेजीमेंट के सीओ कर्नल सुमित कुमार सिंह एवं सैनिक छावनी के प्रशासनिक अधिकारी कर्नल राजीव तिवारी के प्रतिनिधि के तौर पर एक जेसीओ, दो एनसीओ एवं सात जवानों के साथ सूबेदार बलबीर सिंह ने मोहन चंद को सलामी देकर अंतिम विदाई दी। इस मौके पर लांस नायक मोहन चंद की यूनिट से आए नायब सूबेदार महिपाल सिंह एवं हवलदार गोविंद सिंह ने भी यूनिट की ओर से मोहन चंद को अंतिम विदाई दी। गौरव सेनानी कल्याण समिति टनकपुर बनबसा के अध्यक्ष कै. भानी चंद, नानकमत्ता समिति के उपाध्यक्ष कै. सुरेश चंद, कै. मोहन चंद, सूबेदार होशियार चंद, ह. जगदीश कलौनी, पूर्व प्रधान हरीश हैसियत समेत कई लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

फोटो 29 टीएनपीबीएनबी 03,04,05 पी।
बाक्स
ट्रक चालक गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा
बनबसा (चंपावत)। मंगलवार को शक्तिमान ट्रक के साथ हुई सड़क दुर्घटना में जान गंवा चुके सैनिक मोहन चंद के छोटे भाई पुष्कर चंद की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि मोहन चंद के भाई की रिपोर्ट पर ट्रक चालक राम सिंह पर आईपीसी की धारा 279/338/394 ए/427 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed