{"_id":"654fb8affdc4e67d220e8da7","slug":"lalita-will-participate-in-state-level-speech-competition-champawat-news-c-229-1-shld1009-3303-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: भाषण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी ललिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: भाषण की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी ललिता
Sat, 11 Nov 2023 10:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 11 Nov 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
छात्रा ललिता गहतोड़ी।
पाटी (चंपावत)। जूनियर हाईस्कूल बिसारी की छात्रा ललिता गहतोड़ी का चयन जनसंख्या शिक्षा कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए हुआ है। वे इस माह हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता की विजेता रही थीं। ललिता 21 नवंबर को रूड़की में होने वाली प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। ललिता ''''नशा एक अभिशाप'''' विषय पर भाषण देंगी। शिक्षक रवीश पचौली उनके मार्गदर्शक हैं। पाटी की ब्लॉक प्रमुख सुमनलता, स्कूल प्रबंधन समिति की अध्यक्ष रेखा जोशी, ग्राम प्रधान ललिता देवी, मुख्य शिक्षाधिकारी भारत जोशी, प्रधानाध्यापिका ममता जोशी, शिक्षिका सुशीला जोशी ने शुभकामनाएं दी हैं। संवाद
विज्ञापन