{"_id":"6862cb7a7015ab5b720db383","slug":"lalit-singh-won-gold-medal-in-steeplechase-champawat-news-c-229-1-shld1007-125921-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: स्टीपलचेज में ललित सिंह ने जीता गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: स्टीपलचेज में ललित सिंह ने जीता गोल्ड मेडल
Mon, 30 Jun 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर स्टेडियम के विजेता एथलीट। स्त्रात: विभाग
टनकपुर (चंपावत)। राज्य स्तरीय सीनियर एथलेक्टिस में ललित सिंह, सोहेल और अमित सिंह ने पदक जीते हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए 28 और 29 जून को देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज रायपुर में उत्तराखंड एथलेटिक्स संघ की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में टनकपुर स्टेडियम के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
प्रशिक्षक मुकेश शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में टनकपुर से चार एथलीट ने प्रतिभाग किया। 3000 मीटर स्टीपलचेज दौड़ में ललित सिंह ने गोल्ड, लंबी कूद में सोहेल ने सिल्वर और अमित सिंह ने ऊंची कूद में सिल्वर मेडल जीत कर जिले का नाम रोशन किया।
खिलाड़ियों की उपलब्धि पर जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट, ललित मोहन कुंवर, गौरव खोलिया, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव, चंपावत क्रिकेट एसो. के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह पाटनी, सूरज पांडे, इमरान अली, आशा पांडे आदि उन्हें बधाई दी है।