फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Ladidhura Festival: Awareness campaign launched in various villages

लड़ीधुरा महोत्सव:विभिन्न गांवों में चलाया जागरूकता अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ladidhura Festival: Awareness campaign launched in various villages
ब ाराकोट के च्यूरानी में लोगों को जागरूक करते लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट में चल रहे लड़ीधुरा महोत्सव के दूसरे दिन लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के पदाधिकारियों और सदस्यों ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान मंच के पदाधिकारियों ने लोगों को कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिर में न आकर अपने घरों से ही मां भगवती का आशीर्वाद लेने के लिए प्रेरित किया। शनिवार को मुख्य मेले में बाराकोट और काकड़ गांवों से मां भगवती की भव्य झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी के नेतृत्व में जागरूकता रथ लोहाघाट, गलचौड़ा, गल्ला गांव, काकड़, बाराकोट, बरदाखान, च्यूरानी और बापरु क्षेत्र में पहुंचा। जहां क्षेत्रीय पौराणिक पारंपरिक कार्यक्रमों में उन्हीं लोगों को जाने के लिए प्रेरित किया जिनकी आवश्यकता है। शेष लोगों को घर पर ही पौराणिक पारंपरिक कार्यक्रम का आयोजन करने की बात कही। इस दौरान कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए प्रशासन की ओर से दिए जा रहे दिशा निर्देशों को प्रसारित किया गया। कार्यक्रम में मंदिर परिसर में किसी भी व्यक्ति को बिना मास्क के प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी। इस मौके पर जगदीश सिंह अधिकारी, रितेश वर्मा, लोकमान अधिकारी, दीपक सिंह अधिकारी, राजू अधिकारी, मनोज वर्मा, देवेंद्र अधिकारी, महेश अधिकारी, नमन जोशी, मोहन नाथ गोस्वामी, कृष्ण नाथ गोस्वामी, हरीश जोशी, मनोज जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

देवडांगरों ने श्रद्धालुओं को दिया आशीर्वाद
लोहाघाट (चंपावत)। लड़ीधुरा महोत्सव में लड़ीधुरा मंदिर से मां भगवती के रथ को काकड़ और बाराकोट लाया गया। रात में देव गद्दी लगाई गई। जिसमें देवडांगरों ने अवतरित होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। मंच के अध्यक्ष नगेंद्र जोशी ने बताया कि काकड़ गांव से मां भगवती की भव्य झांकी 11 बजे तथा बाराकोट से झांकी दो बजे लड़ीधुरा मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारिक गतिविधियां नहीं होने से व्यापारी मायूस
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट के लड़ीधुरा महोत्सव में शनिवार को आयोजित होने वाले मुख्य मेले में व्यापारिक गतिविधियां ठप रखे जाने से व्यापारी काफी मायूस हैं। मेले में क्षेत्रीय व्यापारियों के अलावा खटीमा, हल्द्वानी, पीलीभीत आदि स्थानों से व्यापारी अपनी दुकानें लेकर पहुंचते थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed